Preyasi Pandey
भारत एक्सप्रेस
कौन हैं Google Golden Baba? 5 Crore के Gold–Silver में लिपटी पहचान
प्रयागराज के माघ मेले में इस बार गूगल गोल्डन बाबा श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। संगम की रेती पर सिर से पांव तक करीब 5 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पहने बाबा आस्था और वैभव का अनोखा संगम पेश कर रहे हैं। बाबा चांदी के बर्तनों में भोजन करते हैं और चांदी के पात्र में ही जल ग्रहण करते हैं। पहले वे पांच लाख रुपये की चांदी की चप्पलें पहनते थे, लेकिन अब एक संकल्प के तहत नंगे पांव रहते हैं। बाबा का संकल्प है कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं।
UP Weather Alert : Lucknow में घना कोहरा, ट्रैफिक प्रभावित
लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे और सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बीते बुधवार को पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात थी। मौसम विभाग ने 19 और 20 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। आमजन को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। बाजार और सड़कों पर लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। हमारी रिपोर्ट में हम लखनऊ में सर्दी और कोहरे के असर का जायजा लेकर लाइव रिपोर्टिंग पेश कर रहे हैं।
Pawan Singh को Khesari Lal Yadav का करारा जवाब, ‘कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं’
बिहार चुनाव का माहौल गरम है और इस बार सियासी रण में भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े चेहरे आमने-सामने हैं — खेसारी लाल यादव और पवन सिंह! पहले पवन ने खेसारी पर तंज कसा कि “इंसान को एक पानी पर रहना चाहिए”, तो खेसारी ने पलटवार करते हुए कहा — “कम से कम मैं एक बीवी के साथ तो रहता हूं!” बस, फिर क्या था — सोशल मीडिया पर शुरू हुई खेसारी बनाम पवन की जंग।
यूपी सरकार पर Shivpal Yadav ने लगाया गंभीर आरोप, ‘BJP के विधायक लुटेरे’
उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर गरमाहट लौट आई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिवपाल ने कहा कि बीजेपी के ज़्यादातर विधायक लुटेरे हैं, जो गरीबों और बेसहारा लोगों की ज़मीनों पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि योगी सरकार मुनाफे वाली संस्थाओं को निजी हाथों में बेच रही है।
Dudhwa National Park : दुधवा में पर्यटन सत्र का आगाज, जिप्सियों को हरी झंडी दिखाई!
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटन सत्र का शुभारंभ हो गया है। राज्य के वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया और बताया कि योगी सरकार ने इस बार पर्यटकों को दीपावली का तोहफा दिया है। इस सत्र में ऑनलाइन बुकिंग सुविधा को और सशक्त किया गया है, ताकि पर्यटक आसानी से अपनी यात्रा की योजना बना सकें। साथ ही, पर्यटन शुल्क में थोड़ी बढ़ोतरी की गई है जिससे पार्क के रखरखाव और विकास में मदद मिलेगी। भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में मंत्री ने कहा – “इस बार दुधवा में अनुभव होगा और भी खास!”
बिहार में गरजे CM योगी, बोले- ‘माफियाओं को बुलडोजर से रौंदकर जहन्नुम भेज दिया’
सिवान में एनडीए प्रत्याशी मंगल पांडेय के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में माफियाओं को बुलडोजर से रौंदकर जहन्नुम भेज दिया गया है। बिहार की अस्मिता बचाने के लिए एनडीए की सरकार जरूरी है। सीएम योगी ने राजद-कांग्रेस पर गरीबों का हक छीनने और विकास रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूपी में 8.5 साल में कोई दंगा नहीं हुआ और माफियाराज खत्म कर दिया गया। योगी बोले, अब बिहार को भी सुशासन और विकास का मॉडल चाहिए।
Pawan Singh Vs Jyoti Singh : 30 करोड़ एलिमनी की अफवाह! बोलीं ज्योति – “मैंने नहीं मांगे पैसे!
भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता अब विवादों में है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि ज्योति ने तलाक के बदले 30 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है। लेकिन अब ज्योति ने इस खबर को झूठ करार दिया है। उन्होंने कहा — “मैंने 30 करोड़ नहीं मांगे, बस अपना हक मांगा है।” ज्योति ने इसे उनकी छवि खराब करने की कोशिश बताया। वहीं, पवन सिंह ने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। कोर्ट में मामला चल रहा है और सच्चाई जल्द सामने आएगी।
बारिश और तेज हवा से बिगड़ा था Helicopter का बैलेंस, Brij Bhushan बोले- पायलट ने सूझबूझ से उतारा
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलिकॉप्टर को लेकर अफवाहों का दौर चल रहा था… लेकिन खुद बृजभूषण सिंह ने सामने आकर इन सब पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है — अफवाहों पर ध्यान न दें, मैं सुरक्षित हूँ।
Ayodhya : 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा भक्ति पथ
अयोध्या में कार्तिक मास की पवित्र चौदह कोसी परिक्रमा धूमधाम से शुरू हो गई है। परिक्रमा का शुभ मुहूर्त 30 अक्टूबर की भोर 4:30 बजे का था, लेकिन श्रद्धालु इससे पहले ही यात्रा शुरू कर चुके थे। करीब 42 किलोमीटर लंबी यह परिक्रमा त्रेतायुग से चली आ रही परंपरा है। देश-विदेश से आए 20 लाख से अधिक श्रद्धालु इस दिव्य यात्रा में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को विशेष निर्देश दिए हैं कि भक्तों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था की जाए। वहीं अयोध्या मंडल के कमिश्नर राजेश कुमार ने तैयारियों को लेकर भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत की।
Devuthani Ekadashi 2025:तुलसी माता ने क्यों दिया भगवान विष्णु को श्राप, कैसे बने शालिग्राम?
हिंदू धर्मग्रंथों में तुलसी और भगवान विष्णु की कथा को अत्यंत पवित्र माना गया है। वृंदा के श्राप से जब भगवान विष्णु शालिग्राम बने, तब उन्होंने वृंदा को वरदान दिया कि वह तुलसी के रूप में जन्म लेंगी और सदैव उनकी पूजा में सम्मिलित रहेंगी। तुलसी विवाह का पर्व इसी दिव्य मिलन का प्रतीक है।





