Urdu Conclave 2026

महिला ने सरेआम वकील की करी धुलाई, बरसाए थप्पड़ पर थप्पड़; वीडियो सोशल मीडिया पर Viral

Firozabad lawyer beating case: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में एक महिला ने अधिवक्ता पर पैसे लेकर काम न करने का आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर उसकी पिटाई कर दी. महिला अपने बेटे के मोबाइल चोरी मामले में कानूनी मदद न मिलने से नाराज थी और वकील को थाने तक ले गई.

Firozabad lawyer beating case

Firozabad lawyer beating case

Firozabad lawyer beating case: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने कथित तौर पर एक वकील की बीच बाजार में थप्पड़ों और चप्पलों से पिटाई कर दी. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया. जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. महिला और वकील का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.

पैसे लेने के बाद भी मदद नहीं कर रहा था वकील

जानकारी के अनुसार, महिला का आरोप है कि उसने अपने बच्चे पर लगे मोबाइल चोरी के मामले में कानूनी मदद के लिए वकील को पैसे दिए थे. महिला का कहना है कि पैसे लेने के बावजूद वकील ने उसका काम नहीं कराया और मामले में कोई मदद नहीं की. इसी बात से नाराज होकर महिला ने वकील को बीच सड़क पर रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

महिला ने सरेआम वकील की करी धुलाई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने वकील को चप्पलों से पीटा और काफी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी. बताया जा रहा है कि महिला वकील को पकड़कर खींचते हुए थाने तक ले गई, जहां उसने अपनी शिकायत दर्ज कराई. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला वकील को चप्पल से पीट रही है और थप्पड़ पर थप्पड़ मारती जा रही है.

यह भी पढ़ें: सपा में होगी बड़ी टूट? ओपी राजभर का दावा- ‘बागी भूमि’ का लाल संभालेगा बागी सांसदों की कमान

पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर जांच की शुरू

मामला थाना उत्तर क्षेत्र स्थित जलकल विभाग के पास का बताया जा रहा है. घटना देर रात की है. महिला का आरोप है कि उसके बच्चे पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद उसने कानूनी सहायता के लिए वकील से संपर्क किया था. लेकिन कथित रूप से पैसे लेने के बावजूद वकील ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read