Bharat Express DD Free Dish

मां के सामने बच्ची ने तोड़ा दम: सड़क पर खेल रही मासूम पर चढ़ी गाड़ी, VIDEO देख कांप जाएगी रूह

गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाले हादसे में तेज रफ्तार कार ने दो साल की बच्ची को कुचल दिया. मां से कुछ ही दूरी पर खेल रही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई.

Gurugram Accident

2 साल की बच्ची को कार ने कुचला

Gurugram Accident: गुरुग्राम के सेक्टर-5 इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां घर के बाहर खेल रही एक दो साल की मासूम बच्ची को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया है. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी को जब्त कर लिया है.

क्या है पूरी घटना?

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले वीरेंद्र तिवारी गुरुग्राम की एक IT कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करते हैं और पिछले ढाई साल से परिवार के साथ सेक्टर-5 में किराए के मकान में रह रहे हैं. उनकी दो बेटियां हैं, जिसमें बड़ी बेटी चार साल और छोटी बेटी दो साल की थी.

सोमवार की रात करीब नौ बजे दोनों बहनें अपने घर के पास सड़क पर खेल रही थीं. उसी दौरान बच्चों की मां उनसे महज 10 फीट की दूरी पर खड़ी होकर किसी से बात कर रही थीं. तभी पास ही रहने वाला पड़ोसी नितिन यादव अपनी फॉक्सवैगन टाइगुन कार लेकर वहां पहुंचा. आरोप है कि चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे दाईं तरफ मोड़ा, जिससे सड़क पर खेल रही मासूम अद्रिजा उसकी चपेट में आ गई.

बड़ी बहन ने बचाई अपनी जान

हादसे के वक्त दोनों बहनें साथ ही खेल रही थीं. जैसे ही गाड़ी उनकी तरफ आई, बड़ी बहन को खतरे का अहसास हो गया और वह तुरंत चौकन्नी होकर एक तरफ हट गई, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई. लेकिन छोटी बच्ची कुछ समझ पाती उससे पहले ही गाड़ी उसे कुचलते हुए आगे निकल गई.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. बच्ची की मां ने तुरंत दौड़कर लहूलुहान हालत में अपनी बेटी को गोद में उठाया और रोते हुए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं. हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आरोपी चालक ने अपनी गाड़ी वहीं रोक दी थी और परिवार के साथ अस्पताल भी गया था. पिता वीरेंद्र तिवारी की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक नितिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है.

ये भी पढ़ें- अब भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं: भगवा गमछा पहने शक्स ने मंदिर में की ये हरकत, VIDEO हुआ वायरल

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read