बिहार चुनाव हार के बाद खेसारी का अगला कदम क्या होगा?
बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने छपरा सीट से RJD के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक तापमान तेज है। इस बार कई भोजपुरी सितारों की राजनीतिक छवि का खुलासा हुआ। कुछ को जीत का स्वाद मिला, तो कुछ को हार का सामना करना पड़ा। इनमें भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव भी शामिल थे
Bhopal Fake Currency Racket Exposed : Bhopal में नकली नोट फैक्ट्री, UP का युवक दबोचा गया
राजधानी भोपाल में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अपराध शाखा ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी विवेक यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने किराए के घर में प्रिंटिंग मशीनरी लगाकर पिछले कई महीनों से नकली नोट छाप रहा था। छापेमारी में सवा दो लाख के नकली नोट, दो लाख रुपये से अधिक के 500 के फर्जी नोट और करीब 30 लाख के नकली नोट छापने का कच्चा माल मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाजार में 5–6 लाख रुपये तक के नकली नोट चला चुका है। जांच जारी है
Pollution Special Story : राजधानी पर स्मॉग की मोटी चादर सांस लेना हुआ मुश्किल, जाने कब होगा सुधार
दिल्ली की हवा एक बार फिर ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंच गई है। राजधानी सुबह से शाम तक स्मॉग की मोटी परत में कैद है। सड़कें धुंधली, आसमान फीका—एयर क्वॉलिटी इंडेक्स गंभीर स्थिति में है। इस खास रिपोर्ट में हम बात करते हैं वायु प्रदूषण की असल वजहों, GRAP की प्रभावशीलता, CPCB के मॉनिटरिंग सिस्टम और आने वाले दिनों में सुधार की संभावनाओं पर। CPCB के मेंबर डॉ. अनिल गुप्ता ने प्रदूषण के स्रोत, हेल्थ अलर्ट और भविष्य की रणनीतियों पर अपने विचार रखे। साथ ही आम लोगों ने बताया कि जहरीली हवा उनके रोज़मर्रा की जिंदगी को कैसे प्रभावित कर रही है।
Bihar Election2025, कौन है RamiZ Khan जिसने डूबो दी Tejashwi की नैया?
बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी का जितना बुरा हाल इस बार हुआ वैसा पहले कभी नहीं देखा गया था. इस चुनाव में उसे महज 25 सीटों से संतोष करना पड़ा है. जबकि पूरे महागठबंधन को 35 सीटें मिली हैं. तेजस्वी यादव के सभी दावे और बड़े-बड़े दावे धरे के धरे रह गए हैं. पार्टी की बुरी हार के बाद अब परिवार में महाभारत शुरू हो गई है. इस पूरी सियासी महाभारत के केंद्र में अगर किसी बड़े किरदार का नाम आता है तो वो हैं संजय यादव , ये वही संजय हैं, जिन्हें तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप जयचंद की संज्ञा दे रहे हैं.वहीं इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, वो है रमीज नेमत खान का. इन दोनों का जिक्र करते हुए तेजस्वी की बहन रोहिणी ने परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है.
Bihar Elections में हार के बाद Khesari Lal Yadav का Video Viral, क्या बोले ?
Bihar Election 2025 में Khesari Lal Yadav को करारी हार का सामना करना पड़ा है। अब Tejashwi Yadav की आगे की राजनीतिक रणनीति क्या होगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं...
Rohini Acharya का हार के बाद जयचंदों पर फूटा गुस्सा, पार्टी और परिवार से तोड़ा नाता |
Rohini Acharya का हार के बाद जयचंदों पर फूटा गुस्सा, पार्टी और परिवार से तोड़ा नाता |
Rahul Singh ने लहराया जीत का परचम, बाहरी नहीं बिहारी है जनता ने किया साबित |
एसएसबी में सहायक कमांडेंट से विधायक बनने का सफर डुमरांव के विधायक राहुल सिंह ने पूरा किया है। इनके बड़े पिता बाबू राजमोहन सिंह का सपना था कि राहुल जनता की सेवा करें। उनका यह सपना आज डुमरांव की जनता के आशीर्वाद से पूरा हुआ है। ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली गांव के मूल निवासी राहुल सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बक्सर के वुड स्टारक स्कूल में हुई थी।
Bihar Elections 2025: Nitish Kumar नहीं तो कौन होंगे Bihar CM, क्या कहता है चुनावी समीकरण
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने 202 सीटों के साथ एकबार फिर दमदार वापसी की है. ऐसे में अब सीएम फेस को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. अब देखना ये होगा की बिहार में सीएम कौन बनेगा ?
Bihar Election 2025: LJP(R) सांसद Shambhavi Chaudhary की विधायकों संग अहम बैठक
लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ विशेष बैठक की, जिसमें उन्होंने संगठन की नीतियों, अनुशासन और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान शांभवी चौधरी ने साफ कहा कि पार्टी का फोकस जनता के मुद्दों, विकास कार्यों और मजबूत जनसंपर्क पर रहेगा। उन्होंने विधायकों को मैदान में सक्रिय रहने और अपने क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति बनाए रखने की सलाह दी। भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार से खास बातचीत में उन्होंने पार्टी की भविष्य की योजनाओं और राजनीतिक रोडमैप पर भी खुलकर बात की।
Bihar Elections 2025: ‘जोड़ी मोदी और नीतीश जी के हिट हो गईल’, Power Star Pawan Singh का जलवा
Power Star पवन सिंह का जलवा खूब चर्चा में है। उनके बयान 'जोड़ी मोदी और नीतीश जी के हिट हो गईल' ने बीजेपी की जीत में कितना योगदान दिया, जानने के लिए देखें ये वीडियो.





