Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय टीम के होनहार युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह को उनके अद्वितीय प्रदर्शन के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति प्रदान करने का प्रस्ताव रखा है। यह नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के लिए सीधी भर्ती नियमावली 2022 के अंतर्गत की जा रही है, जिसे हाल ही में जारी किया गया है।

जनपद लखीमपुर खीरी में वन महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं, जी हां वन विभाग को 20 लाख पौधे लगाने की जिम्मेदारी मिली है।

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर वाराणसी के एडीजी जोन कार्यालय में पुलिस कर्मियों ने नशा न करने की शपथ ली। एडीजी पियूष मोर्डिया ने खुद, परिवार और युवाओं को नशे के खतरों से सावधान रहने का आह्वान किया।

बहुजन समाज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के लिए अपने मिशन की शुरुआत कर दी है। पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने पटना में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती के अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए इसकी शुरुआत की। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को बिहार में पार्टी की रणनीति को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें दलित मतदाताओं के साथ-साथ कुर्मी-कोइरी समुदाय को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मध्यप्रदेश का सिंगरौली में 10 हजार से अधिक हाइवा वाहन और छोटे वाहन चलते हैं , और गाड़ियों के खराब होने पर मोरबा , जयंत सरई और बैढ़न इलाके में रिपेयर करवाते हैं.

बिहार चुनवा के कुछ ही महीने बचे है. ऐसे में राजनीतिक दल राज्य में चुनावी घोषणाओं और ना जाने कितने वादों की बरसात करते थक नहीं रहे है. ऐसे में अगर विपक्षी महागठबंधन की बात करे तो उसकी अगुवाई वाली आरजेडी का फोकस अब एम-वाई यानी मुस्लिम यादव समीकरण से आगे निकल कर वोट बैंक के विस्तार पर है. लेकिन आरजेडी के केंद्र में दलित और महादलित समीकरण भी शामिल हो गया है...

तेज प्रताप यादव ने पूर्व CM अखिलेश यादव से हुई लंबी वीडियो कॉल की बात साझा की। इससे पहले उन्होंने ‘चक्रव्यूह तोड़ने’ जैसी चेतावनी दी थी। 12 साल पुराने अफेयर वाली फोटो से विवाद बढ़ा, जिसके बाद लालू ने बेटे को पार्टी व परिवार से बाहर कर दिया।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक आश्रम में साधना और शांति की आड़ में अनैतिक गतिविधियाँ चल रही थीं...

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जौरा विधायक पंकज उपाध्याय पर शासकीय और पट्टे की जमीन पर कब्जे का गंभीर आरोप लगा है। ग्राम रसोधना के ग्रामीणों ने एसडीएम को आवेदन देकर कहा है कि बंदूक के बल पर जबरन जमीन पर कब्जा किया गया है...

ईरान से भारत लौटे लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में भारत सरकार ने उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाए. लोगों ने पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता और विदेश में फंसे नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की.