Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वीडियो

सावन का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है. ये महीना सनातन धर्म में एक विशेष महत्व रखता है. इस महीने में कांवड़ यात्रा निकालकर शिव भक्त परंपरा निभाते है. लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि ये यात्रा क्यों निकाली जाती है, और धार्मिक नजरिए से इसकी क्या खासियत है. अगर आपको नहीं पता तो चलिए बताते है.

मुरैना के जौरा थाना क्षेत्र के अलापुर गांव में बीती रात हथियारों के दम पर सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई है। अलापुर के सरपंच राजकुमार यादव के घर में करीब 1 करोड़ रुपए की डकैती को अंजाम दिया गया है...

डॉक्टर्स डे पर बिहटा ESIC हॉस्पिटल में इंटर्न कर रहे मेडिकल स्टूडेंट्स को छः महीने से लंबित स्टाइपेंड मिलना शुरू हो गया है. बता दें कि इस मुद्दे को सबसे पहले भारत एक्सप्रेस ने उठाया था और प्रमुखता से खबर दिखाई थी. जिसके बाद पिछले महीने से सभी ट्रेनी डॉक्टरों का स्टाइपेंड मिला है!

उत्तराखंड में पिछले 15 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के कारण हालात गंभीर होते जा रहे हैं. इसका सबसे बड़ा असर अलकनंदा नदी में देखने को मिल रहा है, जहां जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. नदी के उफान ने कई क्षेत्रों में भयावह स्थिति पैदा कर दी है.

मऊ उपचुनाव को लेकर OP राजभर ने SBSP की 100% दावेदारी ठोकी और बृजेश सिंह से रिश्तों को देश में सबसे अच्छा बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 2 जुलाई 2025 से पांच देशों की अहम यात्रा पर रवाना हो चुके हैं. इस विदेश दौरे में वे घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा करेंगे. यह यात्रा भारत की ‘ग्लोबल साउथ’ रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विकासशील देशों के साथ साझेदारी को मजबूत करना, आर्थिक सहयोग बढ़ाना, सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करना और वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका को और प्रभावी बनाना है.

कटनी में एक मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने एपेक्स अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया. उन्होंने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर 3–4 घंटे तक रास्ता जाम किया और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और जांच का आश्वासन दिया.

अमरनाथ यात्रा की तैयारी के तहत रामबन के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं के बीच रवाना हुआ। पुरानी मंडी के महंत रमेश्वर दास ने कहा, "यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह और उमंग है।

हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका खंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक गांव के दो युवकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का दुरुपयोग करते हुए उत्तर प्रदेश की सपा सांसद इकरा हसन का एक आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

दिल्ली में 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को ईंधन देना बंद कर दिया गया है। दिल्ली के 400+ पेट्रोल पम्प पर इन गाड़ियों की पहचान के लिए विशेष कैमरे तैनात किए गए हैं। यहाँ टीमें भी लगाई गई हैं जो इन गाड़ियों को पहचान कर सीज भी कर रहीं हैं। …


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital