Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुट गए हैं. एक तरफ बीजेपी है तो दूसरी तरफ INDIA गठबंधन है. दोनों के लिए ही जातिगत जनगणना एक बड़ा मुद्दा है. विपक्ष ने जातिगत जनगणना का दांव चला है, वहीं बीजेपी हिंदुत्व और सोशल इंजीनियरिंग के भरोसे है.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के एक बयान से बवाल मच गया है. उन्होंने विधानसभा में बढ़ती आबादी के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया है. उनके कहने का मतलब था कि महिलाएं पढ़-लिख लेंगी तो आबादी घटने लगेगी.

नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में सेक्स एजुकेशन को लेकर दिए अपने भाषण को लेकर कहा कि मैंने तो महिलाओं की शिक्षा की बात की थी. अगर कोई आहत हुआ है तो मैं माफी मांगता हूं. उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया है.

दीवाली से पहले ओपी राजभर सहित कई दलों के नेता मंत्री बन सकते हैं. माना जा रहा है कि योगी सरकार के मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार हो सकता है, जिसमें पिछड़ों को तवज्जो दी जाएगी और दारा सिंह के साथ ही ओपी राजभर समेत कुछ नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है. पहले दौर की 20 विधानसभा सीटों पर 223 उम्मीदवार मैदान में हैं. एक तरफ, कांग्रेस दोबारा सत्ता में आने की कोशिश में जुटी है, तो दूसरी तरफ बीजेपी सत्ता पर काबिज होने के लिए जोर लगा रही है.

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों के चुनाव हैं और इसको लेकर प्रचार भी चरम पर है. बड़ी-बड़ी रैलियों के जरिए नेता एक-दूसरे पर हमला करने के साथ ही लोकलुभावन वादे कर रहे हैं.वहीं कौन सी पार्टी किस नेता को तरजीह दे रही है और किसे तवज्जो नहीं दी जा रही है.

मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन में दरार पड़ती नजर आ रही है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का कांग्रेस पर हमला बदस्‍तूर जारी है.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज मतदान हो रहा है. प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. इसी बीच, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की भिलाई विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक देवेंद्र यादव चर्चा में हैं.

Rajasthan और Madhya Pradesh Assembly Elections में Congress ने Samajwadi Party और RLD के साथ मन मुताबिक सीट शेयरिंग नहीं की ऐसे में सवाल उठ रहे हैं यूपी में दोनों दलों का रुख क्या होगा? 

गिर्राज सिंह मलिंगा ने कांग्रेस उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट आने से कुछ घंटे ही कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और बीजेपी का दामन थाम लिया. ये वही मलिंगा हैं जिनको लेकर पहले बीजेपी काफी हो-हल्ला मचाती रही लेकिन, अब वे भाजपा का दामन थाम चुके हैं. मलिंगा को लेकर दलित संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया है.