Elvish Yadav News: एल्विश पर सांप की तस्करी का आरोप, जानें सांप के जहर से नशे का काला कारोबार!
रियलिटी शो बिग बॉस से चर्चा में आए यूट्यूबर एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि एल्विश यादव फार्म हाउसों में जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। रेव पार्टी करते हैं, जिसमें नशे के लिए सांप के जहर का भी यूज होता है।
Caste Census: जाति जनगणना पर बीजेपी के नरम होने की वजह!
अगले लोकसभा चुनाव के लिए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे बहुत महत्वपूर्ण होंगे। विधानसभा चुनावों में जातिगत जनगणना का मुद्दा काफी अहम है और विपक्ष के तेवर काफी आक्रामक हैं। विपक्ष के तेवरों को देखते हुए बीजेपी ने भी कास्ट सेंसस पर अपना रुख नरम किया है।
Elvish Yadav ‘Wanted’ नहीं… बोलकर Kota में छोड़ा, अब Delhi समेत 3 शहरों में छापेमारी
नोएडा के सेक्टर-49 थाने में सांप की तस्करी के खिलाफ एक केस दर्ज हुआ है, जिसमें यू-ट्यूबर एल्विश यादव समेत 6 आरोपी हैं। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच के लिए नोएडा, मुंबई, गुड़गांव और दिल्ली में टीमें भेजी गई हैं।
Rajasthan Election 2023 : Vasundhara Raje ने ‘रिटायरमेंट’ पर क्या कह दिया? जानिए…
हाल ही में मीडिया में खबरें उठ गई थी कि वसुंधरा राजे राजनीति से रिटायरमेंट लेने वाली हैं। इसी बीच राजस्थान की पूर्व सीएम और झालरापाटन से बीजेपी के उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल कर के सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।
Nepal Earthquake Updates : नेपाल में फिर भूकंप से तबाही, हरे हो गए 2015 के जख्म
नेपाल में एक के बाद एक लगातार भूकंप से झटके महसूस किए जा रहे हैं. शुक्रवार रात आए भूकंप में 157 से अधिक लोगों की मौत हुई. इसके बाद रविवार को 3.6 तीव्रता वाले एक और भूकंप के झटके ने नेपाल को हिलाकर रख दिया.
Elvish Yadav News: रेव पार्टी और सांपों का जहर… एल्विश ने खुद को बताया निर्दोष
नोएडा के सेवरोन बैंक्वेट हॉल में रेव पार्टी और उसमें सांपों के जहर के इस्तेमाल को लेकर दर्ज केस में यूट्यूबर एल्विश यादव की यूपी पुलिस तलाश कर रही है. इस बात की जानकारी नोएडा के डीसीपी ने दी है. एल्विश यादव को तीन राज्यों में ढूंढा जा रहा है. वहीं एल्विश यादव ने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है.
Mahadev Betting App पर Chhattisgarh में सियासी घमासान, PM Modi के निशाने पर बघेल
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासत का पारा चरम पर है ऐसे में चुनाव के बीच महादेव बेटिंग ऐप को लेकर भी सियासत गरमाई हुई है। पीएम मोदी ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना जड़ दिया है।
Delhi Pollution: वायु प्रदूषण से लाखों मौत का खतरा! Delhi NCR में सबसे खराब हालात!
द लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में एक साल के अंदर 90 लाख लोगों की मौत प्रदूषण के चलते हुई. जिनमें से 66 लाख 70 हजार लोगों की मौत का कारण वायु प्रदूषण बना. भारत में 2019 में प्रदूषण से मरने वालों की संख्या 23.5 लाख थी.
Delhi Liquor Scam: ED को कब तक टाल सकते हैं केजरीवाल? क्या CM की गिरफ्तारी का वारंट जारी होगा?
2 नवंबर की सुबह दिल्ली में गहमा-गहमी थी। राजघाट पर पुलिस बढ़ा दी गई थी। उम्मीद थी कि पूछताछ के लिए ED ऑफिस जाने से पहले CM अरविंद केजरीवाल बापू की समाधि पर जाएंगे। हालांकि, केजरीवाल ED के समन पर पेश नहीं हुए। उल्टा उन्होंने चिट्ठी लिखकर इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बता दिया।
Big Boss विनर Elvish Yadav पर सांपों की तस्करी का आरोप, FIR दर्ज, विदेशी लड़कियां बुलाकर रेव पार्टी कराते थे!
बिग बॉस OTT-2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव पर सांपों की तस्करी का आरोप लगा है। नोएडा पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मामले में FIR दर्ज की है. एल्विश पर रेव पार्टी करवाने का आरोप है. इस मामले का खुलासा बीजेपी सांसद मेनका गांधी से जुड़े ऑर्गनाइजेशन PFA ने स्टिंग ऑपरेशन से किया.





