Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव मैदान में अब आवाजाही का मौसम है। जिन्हें टिकटें नहीं मिलीं वे या तो दूसरे प्रमुख दल की शरण में जा रहे हैं या वहाँ भी जगह न मिलने पर छोटे दलों का रुख़ कर रहे हैं। तीनों ही राज्यों में छोटे दल टिकट घोषणा में इसीलिए देरी कर रहे हैं।

केरल के मलप्पुरम में फिलिस्तीन के समर्थन में रैली निकाली गई. इस रैली को हमास कमांडर और हमास पोलित ब्यूरो के पूर्व चीफ खालिद मशेल ने भी संबोधित किया. इस मुद्दे को लेकर अब देशभर में सियासी बयानबाजी चालू हो गई है.

25 साल के प्रखर प्रताप सिंह मूलतः रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान के पुस्तैनी निवासी हैं. देश के प्रसिद्ध दून स्कूल देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद अमेरिका चले गए थे. अमेरिका में आर्किटेक्ट की डिग्री और इटली में मास्टर डिग्री हासिल की.

छत्तीसगढ़ के रायपुर संभाग की सभी 19 विधानसभा सीटों पर घोषणापत्र के पहले ही भाजपा-कांग्रेस टक्कर की स्थिति में है। ग्राउंड पर साफ दिख रहा है कि 7 सीटों पर कांग्रेस, 6 सीटों पर भाजपा और 6 सीटों पर टक्कर की स्थिति है। चुनाव दिलचस्प मोड़ लेता जा रहा है।

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की अगली सूची का सबको इंतजार है। नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन उम्मीदवारों को लेकर दोनों दलों का केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली में बैठक कर रहा है। राजस्थान में दोनों दलों की सूचियों में इंतजार मारवाड़ की सीटों का रहेगा।

एर्नाकुलम ब्लास्ट मामले में संदिग्ध आरोपी डोमिनिक मार्टिन का दुबई कनेक्शन सामने आया है. एजेंसियों को जांच में पता चला है कि मार्टिन करीब दो महीने पहले ही भारत लौटकर आया है. वह दुबई में करीब 15 साल रहा है, जहां वो इलेक्ट्रिक मैन के रूप में काम करता था.

सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने माना कि अस्थायी रूप से यह बात साबित होती है कि 338 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है.

संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को की एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2025 तक भारत में पानी की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ सकती है. ऐसे में इस बढ़ती समस्या को लेकर आशंका जताई गई है.

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम की हवा और ज्यादा जहरीली हो गई है। रविवार एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 221 से 341 के बीच रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, राज्य सरकार ने बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए 15-सूत्रीय विंटर प्लान बनाया था, बावजूद इसके हवा और ज्यादा खतरनाक होती जा रही है।

इजरायल और हमास की जंग में गाजा के लोग पिस रहे हैं. जंग शुरू होने के बाद गाजा पट्टी के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. अस्पताल बंद होने लगे हैं. लोगों को खाना-पानी तक नहीं मिल पा रहा है. 41 किलोमीटर लंबी और 10 किलोमीटर चौड़ी गाजा पट्टी खंडहर में तब्दील हो चुकी है.