Assembly Elections 2023: जाति, रिश्तेदारों के लिए टिकटों की मारामारी, महंगाई पर सिर्फ बतोलेबाजी?
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में महंगाई का मुद्दा नदारद है. कई बड़े नेता अपने करीबियों को टिकट दिलाने के खेल में उलझे हुए हैं. नतीजन जनता की दिक्कतें इस बार बहस का विषय हैं ही नहीं. मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दोनों दिग्गज दिग्जविजय सिंह और कमलनाथ का टिकटों पर झगड़ा सरेआम हो चुका है.
Election Symbol: चुनाव चिह्न कैसे मिलते हैं? BJP और Congress के सिंबल क्यों नहीं बदलते?
चुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग उम्मीदवारों और पार्टियों को चुनाव आयोग एक सिंबल देता है। इस सिंबल को चुनाव चिह्न कहते हैं। उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न देने का मकसद यह होता है कि जो वोटर अनपढ़ हैं। वह मतपत्र पर छपे सिंबल को देखकर वोट कर सकें।
मराठा आरक्षण के समर्थन में एक दिन में 9 सुसाइड, 13 दिन में 25 लोगों ने दी जान
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर एक महिला समेत 9 और लोगों ने आत्महत्या कर ली। 19 से 31 अक्टूबर तक यानी 13 दिनों में 25 लोग सुसाइड कर चुके हैं। यह संख्या 1990 के मंडल आंदोलन के दौरान की गईं आत्महत्याओं के आंकड़े के बाद सबसे ज्यादा है।
MP Election: MP में हवा का रुख क्या है, जानिए भोपाल संभाग की 25 सीटों की स्थिति
भोपाल संभाग के पांच जिलों की 25 विधानसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है। फिलहाल, भाजपा 12 और कांग्रेस छह सीटों पर मजबूत दिख रही है। सात सीटों पर दोनों पार्टियां एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने की स्थिति में हैं।
Halal Certification : भारत में मांस के हलाल प्रमाणीकरण की व्यवस्था! बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन की सीमा
केंद्र सरकार ने हलाल प्रमाणन निकायों की मान्यता और निर्यात इकाइयों के पंजीकरण की समय सीमा को बढ़ाकर 5 अप्रैल, 2024 तक कर दिया है. विदेश व्यापार महानिदेशालय ने इसी साल 6 अप्रैल को आदेश जारी किया था कि मौजूदा हलाल सर्टिफिकेशन कंपनियों को छह महीने के भीतर मान्यता लेना अनिवार्य है.
Telangana Election: तेलंगाना में किसकी बनेगी सरकार, सबसे लेटेस्ट सर्वे ने तस्वीर कर दी साफ
तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 30 नवंबर को है. यहां इस बार कांग्रेस और भारत राष्ट्रीय समिति के बीच कड़ी टक्कर है. ओपिनियन पोल कहता है कि बीआरएस 42.5 प्रतिशत वोट शेयर के साथ इस बार आगे रहेगी, जबकि कांग्रेस को 36.5 प्रतिशत और भाजपा को 10.75 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है.
Electoral Bond: किस पार्टी को मिला सबसे ज्यादा गुप्त चंदा? जानें क्या है इलेक्टोरल बॉन्ड | BJP
सुप्रीम कोर्ट की पांच-सदस्यीय कमेटी आज चुनावी बॉन्ड को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हो रही है. अदालत तय करेगी कि राजनैतिक दलों को गुप्त रूप से मिलने वाली फंडिंग का ये तरीका कितना सही है.
CG Election: CG में हवा का रुख क्या है, जानिए बस्तर संभाग की 12 सीटों की स्थिति
छत्तीसगढ़ में पहले चरण में जिन 20 सीटों पर वोट डलेंगे उनमें 12 सीटें बस्तर संभाग की हैं। सभी सीटों पर इस समय कांग्रेस है, लेकिन आने वाले चुनाव में आंकड़े बदल सकते हैं। इस वक्त भाजपा 5 सीटों पर मजबूत दिखाई दे रही है, जबकि कांग्रेस अपने खाते की 12 में से सिर्फ 3 पर मजबूत दिख रही है।
Rajasthan Election: राजस्थान में जाट-दलित समीकरण बिगाड़ सकता है बीजेपी-कांग्रेस का चुनावी खेल?
राजस्थान में हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी में पहला चुनावी गठबंधन हो गया है. इन दोनों पार्टियों ने मिलकर 200 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने का फैसला लिया है. यह पहला बड़ा मौका है, जब राज्य में तीसरे मोर्चे बनाने की कवायद हुई है.
Rajasthan Election: BJP में Pilot कैंप की Entry, जानें कौन हैं Jyoti Khandelwal और Suresh Mishra
सचिन पायलट खेमे के कई कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं. ज्योति खंडेलवाल और पंडित सुरेश मिश्रा ने बीजेपी में शामिल होने के बाद आरोप लगाया कि पायलट खेमे के नेताओं को कांग्रेस साइडलाइन कर रही है.





