Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

19 नवंबर 2019 के दिन लाहौर के पुराने एयरपोर्ट के टर्मिनल से आईसीयू से लैस एक अत्याधुनिक एयर एंबुलेंस ने एक ख़ास मरीज़ को लेकर उड़ान भरी. विमान में पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके और पकिस्तान की अदालत में दोषी क़रार दिए गए अपराधी नवाज़ शरीफ़ सवार थे.

हिज़बुल्लाह लेबनान में ईरान से समर्थन प्राप्त शिया इस्लामी राजनीतिक पार्टी और अर्द्धसैनिक संगठन है. वर्ष 1992 से इसकी अगुवाई हसन नसरुल्लाह कर रहे हैं. इस नाम का मायने ही अल्लाह का दल है. 1980 के दशक की शुरुआत में लेबनान पर इजराइली कब्ज़ें के दौरान ईरान की वित्तीय और सैन्य सहायता से हिज़बुल्लाह का उदय हुआ.

इजराइल और हमास के बीच भीषण जंग जारी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इजराइल से एकजुटता दिखाने के लिए तेल अवीव पहुंचे हैं। यहां वो इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसहाक हेर्जोग से मुलाकात करेंगे।

इजराइल-हमास में भीषण जंग जारी है। भारत के 900 जवान इस वक्त लेबनान में इजराइल बॉर्डर के करीब तैनात हैं। ये वही जगह है जहां इजराइल हिजबुल्ला के ठिकानों पर गोले बरसा रहा है। इस जंग की वजह से दोनों ओर से चल रही गोलीबारी में यहां तैनात भारतीय सैनिकों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

छत्तीसगढ़ के चुनावी प्रचार में पहली बार AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एंट्री हो गई है। कांग्रेस ने इसके जरिए पोस्टर और वीडियो का इस्तेमाल शुरू किया है। AI के जरिए सरकार की पिछले साढ़े 4 साल में बनाई गई योजनाओं को बताने में कांग्रेस जुटी है।

सुभद्रा कुमारी चौहान ने अपनी कविता 'झांसी की रानी' में ग्वालियर के सिंधिया राजवंश को अंग्रेजों का मित्र बताया था. इसी के चलते सिंधिया राजवंश पर 1857 की क्रांति में रानी लक्ष्मीबाई से गद्दारी करने के आरोप लगते रहते हैं.

पिछड़़ी जाति के वोटों के लिए नारेबाजी करने में कांग्रेस सबसे आगे है. राहुल गांधी घूम घूमकर इस बारे में बातें कर रहे हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के पास मौका था कि वो अपने नारे 'जितनी आबादी-उतनी हिस्सेदारी' को चरितार्थ करती. पर यहां उसका सवर्ण प्रेम ही उजागर हुआ है.

राजस्थान में कांग्रेस के करीब 100 उम्मीदवारों की पहली सूची कभी भी जारी हो सकती है. जयपुर से लेकर दिल्ली तक दावेदारों की धड़कनें तेज है. इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. गहलोत ने ऑपरेशन लोटस का जिक्र करते हुए 101 विधायकों के पक्ष में बयान दिए.

'ए वीक इज ए लोंग टाइम इन पॉलिटिक्स' 1964 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री हरोलड विल्सन ने ऐसा कहा था। अगर आप राजस्थान की राजनीति को पिछले 8 दिन से देख रहे हैं। तो काफी कुछ बदल गया है। जो एक साथ फोटो खींचवा रहे थे, वह आज एक दूसरे के सामने खड़े हैं।

विपक्षी गठबंधन ने लोकसभा चुनाव से पहले हुए उपचुनावों में समीकरण टेस्ट करने का मौका गंवा दिया था. अब पांच राज्यों के चुनाव में भी गठबंधन की गाड़ी उसी ट्रैक पर नजर आ रही है. क्या सियासी टीम I.N.D.I.A.न उपचुनाव, न विधानसभा चुनाव, बिना प्रैक्टिस मैच खेले ही सीधे वर्ल्ड कप में उतरेगी?