Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

इजराइल-हमास जंग का आज 15वां दिन है। इस बीच भारत ने भी करीब 6500 किलो मेडिकल एड और 32 हजार किलो जरूरी सामान फिलिस्तीनियों के लिए भिजवाया है। सामान के डिब्बों पर लिखा है कि ये भारत के लोगों की तरफ से फिलिस्तीनियों के लिए तोहफा है।

भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. 83 लोगों की सूची में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया जैसे कद्दावर नाम शामिल हैं. बीजेपी की दूसरी सूची में वसुंधरा गुट को खास तरजीह दी गई है. वसुंधरा राजे के करीब 15 लोगों को पार्टी ने टिकट दिया है.

हमास सिर्फ गोला-बारूद से ही इजरायल को नुकसान नहीं पहुंचा रहा, बल्कि उसने साइकोलॉजिकल वॉर भी छेड़ रखा है. वो अगवा किए हुए यहूदी लोगों की वीडियो जारी कर रहा है ताकि प्रेशर में आकर इजरायल कमजोर पड़ जाए. ये तरीका काफी पुराना लेकिन बेहद खतरनाक माना जाता रहा.

देश को पहली RAPID रेल 'नमो भारत' मिल गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-8 में बने स्टेशन से 'नमो भारत' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 21 अक्टूबर से रैपिड ट्रेन सेवा आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी.

चारों तरफ इस्लामिक देशों से घिरे इजरायल पर यहूदियों के अलावा फिलिस्तीनी भी दावा करते रहे. फिलहाल सोशल मीडिया पर कई दावे दिखेंगे, जिनके मुताबिक ये जमीन असल में मुस्लिमों की थी. उन्होंने हिटलर के सताए यहूदियों को शरण दी और फिर यहूदियों ने उन्हें अपने ही घर से निकाल दिया.

इजरायल और हमास के बीच जंग को 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं. जंग में अब तक दोनों ओर के हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन सवाल है कि इजरायल जैसे ताकतवर देश से लड़ने के लिए हमास को पैसा कहां से मिल रहा है? आखिर वो कहां से फंड जुटाता है?

इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। इजराइल की दिक्कतें लेबनान के गुट हिजबुल्लाह ने बढ़ा दी हैं। ये भी इजराइल पर हमले कर रहा है। इजराइली एयरफोर्स इसके खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। अमेरिका नहीं चाहता कि इजराइली सेना हिजबुल्लाह के खिलाफ भी जंग छेड़े।

2017 में PM नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे और 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल के समर्थन वाले ट्वीट से रिश्तों के नए दौर का जन्म हुआ. जानिए गांधी से मोदी तक इजराइल-फिलिस्तीन विवाद पर भारत के स्टैंड की पूरी कहानी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बातचीत की है। इस दौरान PM ने गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों की मौत पर भी संवेदना व्यक्त की। मोदी ने अब्बास को भरोसा दिलाया कि भारत फिलिस्तीन के लोगों के लिए मानवीय मदद जारी रखेगा।

गाजा के समर्थन में सभी मुस्लिम देश एकजुट हो गए हैं। वेस्ट बैंक से लेकर मिस्र की राजधानी काहिरा तक गाजा में बमबारी को लेकर इजराइल और अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। दरअसल, जंग के बीच 17 अक्टूबर को देर रात गाजा शहर के अहली-अरब अस्पताल पर जोरदार हमला हुआ। इसमें 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।