Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वीडियो

महिला आरक्षण लागू होने से देश की तस्वीर बदलेगी. लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषदों में महिलाओं की संख्या बढ़गी. जिससे सरकार से लेकर निजी क्षेत्रों तक उनकी पहुंच होगी. बिल को कानूनी दर्जा मिलने के बाद आधी आबादी देश के विकास में भी बढ़-चढ़कर योगदान के लिए आगे आ सकेगी.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ बताने के बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव हद से ज़्यादा बढ़ गया है. जस्टिन ट्रूडो और पीएम मोदी के बीच दूरियां आने का ये पहला मामला नहीं है.

साल 2020 के जुलाई महीने में भारत सरकार की तरफ से एक अधिसूचना जारी की गई थी. इस अधिसूचना में ग़ैर-क़ानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी UAPA के तहत नौ 'आतंकवादियों' के बारे में जानकारी दी थी. लिस्ट में कई खालिस्तानी और पाकिस्तानी आतंकी थे.

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत पर भारत-कनाडा आमाने सामने हैं. यहां गौर करने वाली बात ये है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर भारत विरोधी सिख कट्टरपंथियों के प्रति नरम रुख अख्तियार करने के आरोप लगते रहे हैं. इसके साथ कनाडा में बसे सिखों के साथ संबंध गहरे हैं.

राजस्थान में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा से दूरी बनाकर जेपी नड्डा और मोदी-अमित शाह के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है. बीजेपी के शीर्ष नेता वसुंधरा राजे को मनाने में जुट गए हैं.

अफ्रीका में चीन की तरफ से जारी खनन कार्यो के खिलाफ अब यहां के कई देशों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है. कई जगहों पर तो गैरकानूनी तौर पर चीन की तरफ से चल रही खनन कार्रवाई को भी बंद करा दिया गया है. नाइजीरिया ने देश में कई अवैध चीनी खनन कार्यों को निलंबित कर दिया है.

सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि वो मीडिया में ऐसे बयान न दें जो कांग्रेस के हितों को नुकसान पहुचाएं. हैदराबाद में CWC में बोलते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी कहा कि पार्टी नेताओं को अंदरूनी कलह पर मीडिया के सामने नहीं बोलना चाहिए.

संविधान के अनुच्छेद 85 में संसदीय सत्र बुलाए जाने का जिक्र है. आमतौर पर संसद में तीन बार सेशन बुलाए जाने की परंपरा है. विशेष सत्र को बुलाने पर अंतिम फैसला राष्ट्रपति लेते हैं. हालांकि, रूल बुक में विशेष सत्र पर किसी तरह का कोई जिक्र नहीं है.

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि ने बीजेपी ने जयंत चौधरी की RLD से गठबंधन करने के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं किए हैं. लेकिन आखिरी फैसला केंद्रीय आलाकमान करेगी. हाल ही में आरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। तब से कयासों का बाजार गर्म है कि चौधरी एनडीए का रूख कर सकते हैं।

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों अभी से अपनी-अपनी खेमेबंदी करने में जुटी हुई हैं. हैदराबाद में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद सचिन पायलट से पूछा गया कि राजस्थान में कांग्रेस के चुनाव जीतने पर सीएम कौन होगा?


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital