Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइक राइडर ने कार चालक पर पीछा करने, बदसलूकी और बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया है.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को प्रेमिका के परिजनों द्वारा बंधक बनाकर उल्टा लटकाने और पीटने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Karauli News: करौली में एक बेजुबान जानवर को बाइक से बांधकर घसीटने की हैवानियत का वीडियो सामने आया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ढाई साल पहले लव मैरिज कर चुकी एक बेटी ने मामूली विवाद पर अपने ही पिता और भाभी पर पिस्तौल तान दी. घर के अंदर की इस खौफनाक वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत सुरक्षा इंतजाम और मरम्मत की मांग की है.

सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के चक्कर में कानून से खिलवाड़ करना एक युवक को भारी पड़ सकता है. हाथ में दुर्लभ सांप लेकर 'आस्तीन के सांप' डायलॉग पर बनाई गई रील वायरल होने के बाद अब पुलिस और वन विभाग उसकी तलाश में जुट गए हैं.

लखनऊ की 3 वर्षीय वियाना जे श्रीवास्तव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह CM योगी की ‘नो मोबाइल’ अपील दोहराती दिख रही है.

नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेरोजगार युवक ने बैंक कर्मचारियों की आंखों में लाल मिर्च की चटनी झोंककर 4.53 लाख रुपये उड़ा लिए. हालांकि, बैंक स्टाफ और पुलिस की मुस्तैदी से आरोपी कुछ ही दूरी पर दबोचा गया.

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिला स्कूल में शिक्षक दिवस की दावत के दौरान छात्रों पर हेडमास्टर से मारपीट और हंगामे का आरोप लगा. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन ने स्कूल पहुंचकर जांच की...

Chandauli Temple Idol Vandalism: एक तरफ जहां लोग भगवान के दर पर सुख-शांति और आशीर्वाद मांगने पहुंचते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर को ही अपना निशाना बना लिया. चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र स्थित मैनपुर गांव से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां असामाजिक तत्व बेहद घिनौनी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.