Director Rohit Shetty के घर के बाहर गोलीबारी, पुलिस ने जांच शुरू की
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस घटना के बाद रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। जब इस जमले को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जिस वक्त हमला हुआ डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने घर में ही मौजूद थे।
Budget 2026 सोना खरीदने वालों को लगेगा झटका या मिलेगी राहत?
करोड़ों देशवासियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। आज संसद में देश की अर्थव्यवस्था का बही-खाता खुलने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगी। यह मौका कई मायनों में ऐतिहासिक है, क्योंकि निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। ऐसा करने वाली वे देश की पहली वित्त मंत्री होंगी।
Budget 2026 : Nirmala Sitharaman रचेंगी इतिहास,इस समय आएगा 9वां Budget जानें क्या सस्ता क्या महंगा
केंद्रीय बजट पेश होते ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। वह लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इसके साथ ही वह रविवार को बजट पेश करने वाली दूसरी वित्त मंत्री भी होंगी। उनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने 28 फरवरी, रविवार के दिन बजट पेश किया था।
Budget 2026 : बजट को लेकर क्या चाहती है देश की जनता
आने वाले केंद्रीय बजट को लेकर जनता में कई तरह की उम्मीदें हैं। आम आदमी को महंगाई से राहत, रोज़मर्रा की चीज़ों के दाम कम होने और टैक्स में छूट की आस है। मध्यम वर्ग चाहता है कि आयकर सीमा बढ़े और बचत पर ज्यादा लाभ मिले। युवाओं को रोजगार, शिक्षा और स्टार्टअप्स के लिए बेहतर प्रावधान की उम्मीद है। वहीं महिलाएं रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और स्वास्थ्य सुविधाओं को सस्ता करने की मांग कर रही हैं। किसान वर्ग को फसल के सही दाम और सब्सिडी बढ़ने की आशा है। भारत एक्सप्रेस पर जनता ने बजट को लेकर अपनी उम्मीदें खुलकर रखीं। अब देखना होगा कि यह बजट जनता की इन उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।
Budget 2026 Live: संसद के पटल पर आम बजट, सुनें क्या कह रही हैं वित्त मंत्री?
Budget 2026 Live Update: वित्त मंत्री 'संडे बजट' संसद के पटल पर पेश कर रही हैं. सुनिए बजट LIVE
Hamid Ansari के बयान पर भड़की बीजेपी, लोदी और गजनी को लेकर छिड़ गया मामला
BJP के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मामले को लेकर कहा कि यह बयान कोई अलग-थलग बयान नहीं है, बल्कि यह बार-बार दोहराया जाने वाला पैटर्न है, जो भारत के मध्यकालीन अतीत से जुड़ी घटनाओं को साफ-सुथरा दिखाने की कोशिश को दिखाता है.
Kerala Budget 2026 : जब बजट बुजुर्गों के नाम हुआ! केरल का Elderly Budget पूरे भारत के लिए संकेत?
Kerala Budget 2026: जब बजट बुजुर्गों के नाम हुआ! केरल का Elderly Budget पूरे भारत के लिए संकेत? केरल ने 2026-27 के बजट में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए भारत का पहला Elderly Budget पेश किया है. इस बजट के जरिए सरकार ने बदलती जनसांख्यिकीय सच्चाई को स्वीकार किया है, जहां बुजुर्गों की आबादी तेजी से बढ़ रही है. Silver Economy और Care Economy को केंद्र में रखकर पेंशन, स्वास्थ्य, रिटायरमेंट होम्स और सामाजिक सुरक्षा पर बड़ा फोकस किया गया है. सवाल यही है कि क्या केरल का यह मॉडल पूरे भारत के लिए भविष्य का रास्ता दिखाता है? इस वीडियो में समझिए इस बजट की अहम बातें और इसके दूरगामी असर.
नहीं संभल रहे Trump, इस बार महिला को लेकर दिया विवादित बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं. बीते 29 जनवरी को उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि डग बर्गम को मैं अमेरिका का इंटीरियर सेक्रेटरी इसलिए नियुक्त किया हूं, क्योंकि उन्हें उनकी पत्नी कैथरीन बर्गम काफी अच्छी और सुंदर लगीं. इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं
Bihar News : Lakhindra Paswan का बड़ा आरोप, ‘Tej Pratap ले गए बंगले का सामान’
Lakhindra Paswan का बड़ा आरोप, 'Tej Pratap ले गए बंगले का सामान' बिहार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री लखींद्र पासवान ने आरोप लगाया है लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने उनके बंगले का एक एक सामान नोच कर साथ लेकर चले गये हैं।जो बंगला तेज प्रताप के नाम से आबंटित था वही बंगला मंत्री लखींद्र पासवान के नाम आबंटित हुआ है। मंत्री लखींद्र पासवान भारत एक्सप्रेस की टीम के साथ अपने लिए आबंटित बंगले में दाखिल हुए तो नज़ारा ही अजीब दिखा।उन्होंने अपने बंगला का मुआयना कराते हुए भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार से खास बातचीत की
Budget 2026 : 1 फरवरी को ही क्यों पेश किया जाता है आम बजट? जानें तारीख के पीछे का राज
बजट के डेट चेंज को लेकर सरकार ने जो तर्क दिया वह ये था कि भारत में नया वित्तीय वर्ष यानी कि Financial Year 1 अप्रैल से शुरू होता है. ऐसे में जब बजट फरवरी के अंत में पेश होता था तब उसके बाद संसद में उस पर चर्चा होती है और फिर उसे संसद से पास करवाया जाता है. इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है.





