Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

seher Hone Ko Hai फेम अभिनेता वक़ार शेख ने Bharat Express को दिया एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू। इस खास बातचीत में वक़ार शेख ने अपने अभिनय सफर, टीवी और फिल्मों के अनुभव, इंडस्ट्री में आए बदलाव और अपनी आने वाली योजनाओं पर खुलकर बात की। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने किरदारों, संघर्ष और दर्शकों से मिलने वाले प्यार पर भी दिलचस्प बातें साझा कीं। देखिए वक़ार शेख का यह खास इंटरव्यू, सिर्फ Bharat Express पर।

आजादी की लड़ाई में बिहार के कई गाँवों ने इतिहास रचा, लेकिन पटना जिले का अमहारा गाँव उन चुनिंदा गाँवों में है, जिसे आज भी “स्वतंत्रता सेनानियों का गाँव” कहा जाता है। 1942 के स्वाधीनता आंदोलन के दौरान इस गाँव के वीर सेनानियों ने अंग्रेजों के राशन से भरी एक ट्रेन को लूट लिया था। उस ट्रेन में भारी मात्रा में चीनी भरी थी, जिसे छुपाने के लिए ग्रामीणों ने चीनी की बोरियों को गाँव के अलग–अलग कुओं में डाल दिया था..

JDU में हलचल तेज, RCP Singh की पार्टी में हो सकती हैं वापसी| Nishant को मिलने वाली है कमान? पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर कुछ पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की तस्वीरें एक साथ दिखाई दे रही हैं. पोस्टर पर संदेश लिखा है “चाचा-भतीजा की जोड़ी हिट होई”, जिससे कयास शुरू हो गए हैं कि निशांत पार्टी में सक्रिय हो सकते हैं और आरसीपी सिंह की वापसी भी संभव है..

Shubhanshu Shukla को मिला भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार, Ashok chakra से हुए सम्मानित 77th Republic Day के मौके पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार यानी अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है.

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा," मैं आज सभी 77 वें गणतंत्र दिवस की शुमकामनाएं देते हैं ....आज बहुत खूबसूरती से हमारा देश चल रहा है। अनेक संस्कृति, अनेक भाषा, अनेक धर्म इसके बावजूद भी हम एक संविधान के तहत काम कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं...."

Republic Day 2026: महिला जवानों का ये वीडियो देख गर्व से फूल जाएगा आपका सीना आज हम आपको कर्तव्य पथ से एक ऐसा दृश्य दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर हर भारतीय का दिल गर्व से भर उठा। RepublicDay2026 के अवसर पर राजधानी दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स यानी CRPF और सशस्त्र सीमा बल यानी SSB की संयुक्त डेयरडेविल टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को रोमांच और गर्व—दोनों का एहसास कराया।

Shankaracharya Avimukteshwaranand: प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन (sangam snan) के बीच 8 दिनों से चला आ रहा विवाद (Shankaracharya controversy) गहरा गया है. इस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (keshav prasad maurya) ने शंकराचार्य से विरोध समाप्त कर पवित्र संगम में स्नान करने की विनम्र अपील की है.

गणतंत्र दिवस का पावन पर्व केवल तिरंगा फहराने, झांकियों और परेड देखने तक सीमित नहीं होता। यह दिन उन वीर सैनिकों को नमन करने का भी अवसर होता है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 26 जनवरी के इस विशेष अवसर पर जब देश के फौजी भाई प्रेमानंद महाराज के समक्ष पहुंचे, तो पूरा माहौल भावनाओं से भर गया। सैनिकों को देखकर प्रेमानंद महाराज स्वयं भाव-विभोर हो उठे और उनके प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया।

गणतंत्र दिवस के इस पावन मौके पर पीएम मोदी का यह 'देसी' अंदाज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. सुनहरी बूटी और बंधेज का यह मेल हमें याद दिलाता है कि विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के बाद भी भारत अपनी जड़ों और परंपराओं के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है.

भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस आन बान शान से मना रहा है लेकिन जब भी भारत के इतिहास में अदम्य साहस और बलिदान की बात होती है, तो एक नाम पूरे सम्मान के साथ लिया जाता है जो है परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का... एक ऐसा सपूत, जिसने अकेले दम पर दुश्मन की ताकत को चकनाचूर कर दिया और अपने लहू से शौर्य की अमर इबारत लिख दी।