Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वीडियो

अब उमर खालिद और शरजील इमाम दोनों अगले एक साल तक जेल में ही रहेंगे. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि उमर और शरजील एक साल तक इस मामले में जमानत याचिका दाखिल नहीं कर सकते हैं. अब इन दोनों के पास दो ही रास्ते बचे हैं. पहला रास्ता है पुर्नविचार याचिका के जरिए कोर्ट में अपनी बात रखना. दूसरी रास्ता है- क्यूरेटिव पिटीशन.

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर सुर्खियों में है। 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिनों की पैरोल मिल गई है। सजा मिलने के बाद से यह 15वीं बार है जब बाबा जेल की दीवारों से बाहर आए हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 8 सालों में राम रहीम कुल 405 दिन पैरोल और फर्लो पर बाहर बिता चुका है। 4 जनवरी 2026 को हुई इस रिहाई ने एक बार फिर हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी है। विपक्ष इसे 'चुनावी रसूख' और 'राजनीतिक लाभ' से जोड़कर देख रहा है, वहीं सरकार इसे जेल नियमों के तहत सामान्य प्रक्रिया बता रही है। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट, जिसमें हम बाबा की पैरोल का पूरा गणित और इसके पीछे की इनसाइड स्टोरी बताएंगे।

Venezuela Crisis: Venezuela में Donald Trump की दादागीरी पर क्या कहता है अंतरराष्ट्रीय कानून ? यह पूरा घटनाक्रम सुनने में जितना चौंकाने वाला है, उतना ही अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कानून के लिहाज़ से गंभीर भी. अमेरिका द्वारा पहले वेनेज़ुएला पर सैन्य कार्रवाई, फिर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस की गिरफ्तारी का दावा, और उसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प की यह घोषणा कि वेनेज़ुएला की सत्ता अब अमेरिका संभालेगा इन सबने दुनिया भर में तीखी बहस छेड़ दी है.

ग्वालियर में एक पोस्ट को लेकर एक बार फिर बवाल मचा हुआ है। अंबेडकर से जुड़े पोस्ट को जलाने के वीडियो के वायरल होने के मामले में रक्षक मोर्चा के नेता अनिल मिश्रा समेत 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इनमें से 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज जिला कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया। अब मामले की अगली सुनवाई कल हाईकोर्ट में होगी। जेल ले जाते समय समर्थकों और वकीलों ने विरोध प्रदर्शन भी किया...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों में आरोपित उमर खालिद और शरजील इमाम को फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि इस चरण पर जमानत देने का कोई आधार नहीं बनता, और निचली अदालत में चल रही कानूनी प्रक्रिया को जारी रखा जाना चाहिए।

Gyan Vigyan ki Baat: एक्युपंक्चर के दौरान नीडल का प्रयोग होता है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या एक्युपंक्चर के नीडल से इंफेक्शन होता है? हां या ना अगर इसका जवाब जानना चाहते हैं तो इस वीडियो को जरूर देखें.

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में केले के पौधे को अत्यंत पवित्र माना गया है। यह साक्षात भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति का प्रतीक है। यदि इसे सही नियमों के साथ घर में लगाया जाए, तो यह न केवल सकारात्मक ऊर्जा लाता है, बल्कि आर्थिक तंगी को भी दूर करता है। घर में सुख-समृद्धि और धन की आवक बढ़ाने के लिए केले के पौधे का विशेष महत्व है। केले के पौधे से जुड़े वास्तु और ज्योतिषीय नियमों को मानने से आपके जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है।

AI और ऑटोमेशन के बढ़ते दौर में लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में हैं।अगर आप भी प्राइवेट जॉब करते हैं या करियर को सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद जरूरी है। इस वीडियो में जानिए की वो 10 सबसे जरूरी स्किल्स जिनकी मदद से आप न सिर्फ अपनी नौकरी बचा सकते हैं बल्कि अच्छी सैलरी और बेहतर ग्रोथ भी पा सकते हैं। खास बात यह है कि इन स्किल्स को आप घर बैठे फ्री मेंसीख सकते हैं।

Gyan Vigyan ki Baat: Acupuncture से डायबिटिक पेशेंट का इलाज होता है क्या? डॉक्टर (प्रो.) रचना के इस सवाल का जवाब दे रहे हैं पद्मश्री डॉक्टर रमन कपूर. विस्तार जानने के लिए इस वीडियो को जरूर देखें.

Gyan Vigyan ki Baat: Acupuncture से इनफर्टिलिटी का इलाज संभव है? इस बारे में पद्मश्री डॉक्टर रमन कपूर दावा कर रहे हैं कि हां बिल्कुल संभव है. इसके बारे में डॉक्टर पूरी जानकारी दे रहे हैं तो चलिए समझते हैं इस वीडियो को देखकर.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital