दुनिया

60 बच्चों का निकला एक ही बाप, सब के सब हमशक्ल, पार्टी में पहुंचे तो सच जान हिल गए माता-पिता

Australia: ऑस्‍ट्रेलिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां 60 बच्चों का पिता एक ही निकला है और इस बात का पता एक पार्टी में चलता है. जब ये सभी एक पार्टी में मिले तो पता चला कि इनमें एक – दो नहीं बल्कि सभी बच्चों की शक्ल एक जैसी है या सभी बच्चे हमशक्ल थे. दरअसल एक शख्स (जो स्पर्म डोनर है) ने LGBTQ (एलजीबीटीक्यू) समदुाय के कई सदस्यों को स्पर्म डोनेट किया था.

वैसे तो यह संभव नहीं होता क्योंकि नियम के मुताबिक एक बार में केवल एक ही डोनर के स्पर्म का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन उसने अलग-अलग नाम बताकर कई पेरेंट्स को स्पर्म डोनेट किया था. इसलिए यह संभव हो पाया.

गेट टुगेदर पार्टी में हुआ खुलासा

जब बच्चे पैदा हुए तो तब तक सब सहीं था लेकिन जब एक गेट टुगेदर पार्टी में सभी एक साथ मिले तो सब हक्के बक्के रह गए. यहां तक कि परिवारों में कोई रिलेशन भी नहीं था फिर भी 60 बच्चों की शक्ल एक जैसी निकली. जब हकीकत सामने आई तो सभी हैरान हो गए. बता दें कि LGBTQ+ समुदाय से जुड़े 60 जोड़े IVF तकनीक से पेरेंट्स बने थे. इस तकनीकी से इनके 60 से अधिक बच्चे पैदा हुए.

जब सच सामने आया तो सभी बच्चों के माता पिता अस्पताल पहुंचे और यहां कहानी कुछ और ही निकली. पता चला कि एक ही स्‍पर्म डोनर ने अलग-अलग जगहों पर अस्‍पताल में स्‍पर्म डोनेट किए. उसने हर जगह अपना नाम अलग-अलग बताया ताकि कानून के हिसाब से पकड़ में न आए.

यह भी पढ़ें-   ‘हमारे शहर मुंबई पर हमला करने वाले नॉर्वे -इजिप्ट से नहीं आए थे, वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं’- लाहौर में बैठकर जावेद अख़्तर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

‘कुछ क्लीनिक ने डोनर के साथ मिलकर धोखाधड़ी की’

ऑस्ट्रेलिया में आईवीएफ (IVF) क्लीनिक से उस शख्स के बारे में पूछताछ की गई तो सिडनी स्थित ‘फर्टिलिटी फर्स्ट’ की डॉ एनी क्लार्क ने कहा कि उस शख्‍स ने केवल एक बार हमारे क्लिनिक में स्‍पर्म डोनेट किया पर वह दावा करता था कि उसने फेसबुक के जर‍िए एड निकाला और तमाम लोगों को स्‍पर्म डोनेट किए हैं. यानी कुछ क्लीनिक ने डोनर के साथ मिलकर धोखाधड़ी की. उसने दो फेसबुक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एड देकर लोगों को फंसाया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

8 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

8 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

8 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

9 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

9 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

9 hours ago