Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर, करीब 20 लोगों की मौत, कई लोग लापता

Afghanistan Flood: अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में भारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ ने तबाही मचा दी. इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई.

Afghanistan Flood: पूर्वी अफगानिस्तान (Afghanistan) के नूरिस्तान प्रांत में सोमवार को भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 80 लोग घायल हुए हैं. 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

राहत और बचाव अभियान

अफगानिस्तान (Afghanistan) की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता यूसुफ हम्मद (Yusuf Hammad) ने बताया कि बाढ़ से प्रांत में बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है. प्रांतीय आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंच चुकी हैं और मृतकों के शव निकालने, घायलों को बचाने तथा लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं.

सरकार की प्रतिक्रिया

अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि राहत व बचाव कार्य को और तेज करने की आवश्यकता है. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, नूरिस्तान की राजधानी पारून सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है, जहां कई घर और बुनियादी ढांचे बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

पिछले हादसों का जिक्र

इससे पहले 9 जून को अफगान अधिकारियों ने बताया था कि पिछले दस हफ्तों में अचानक आई बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण पूरे देश में कम से कम 301 लोगों की मौत हो चुकी है और 385 लोग घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें-अमेरिका आएगा तो 2 पैरों पर, लेकिन…ईरान ने दे दी ट्रंप को तगड़ी धमकी, थर्राने लगे ‘अंकल सैम’

नुकसान का आंकड़ा

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, इन आपदाओं से देशभर में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है. लगभग 2,000 घर पूरी तरह नष्ट हो गए, जबकि 7,187 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है. करीब 580 किलोमीटर सड़कें बह गईं और 30,300 एकड़ से ज्यादा खेती की जमीन व फसलें पानी में डूब गईं. कुल मिलाकर 18,812 परिवार इन आपदाओं से प्रभावित हुए हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital