दुनिया

इजरायल पर मिसाइल अटैक के बाद PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- ‘ईरान को चुकानी होगी इसकी कीमत’

ईरान की ओर से इजरायल पर मिसाइल अटैक के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ईरान ने मिसाइल से हमला कर बहुत बड़ी गलती कर दी है. यरूशलेम में सुरक्षा कैबिनेट की बैठक के बाद इजरायली पीएम ने कहा कि ईरान को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी. उन्होंने कहा कि शाम को इजरायल पर हमला विफरा रहा. नेतन्याहू ने अमेरिका को उसके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली, जो दुनिया भर में सबसे उन्नत है, उसकी बदौलत हमने ईरान की ओर से किए गए हमले को विफल कर दिया है.

इजरायली सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक ईरान की ओर से किए हमले में लगभग 181 मिसाइलें लॉन्च की गई थी. जिसे इजरायली रक्षा बलों ने कहा कि उन्होंने बड़ी संख्या में मिसाइलों को रोक दिया. हालांकि वेस्ट बैंक में एक फिलिस्तीनी शख्स की मौत हो गई. जबकि दो इजरायली लोग घायल हो गए, मलबा गिरने से इलाके में नुकसान भी हुआ है और आग भी लग गई.

मिलाइल अटैक की आवाज पूरे इजरायल में सुनाई दी. येरुशलम और जॉर्डन घाटी में लाइव प्रसारण के वक्त सरकारी टीवी के रिपोर्टर जमीन पर लेट गए. एक रॉकेट मध्य इजराइल के गदेरा में एक स्कूल पर गिरा. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. होम फ्रंट कमांड के प्रमुख मेजर जनरल राफी मिलो ने घटनास्थल का दौरा किया.

द टाइम्स ऑफ़ इज़रायल ने आईडीएफ के हवाले बताया क‍ि अमेरिका ने इज़रायल का साथ देने का ऐलान क‍िया है. इज़रायली सैन्य प्रवक्ता डैनियल हैगरी ने संवाददाताओं से कहा कि इज़रायली वायु सेना अपने दुश्‍मनों पर हमले जारी रखेगी. उन्‍होंने कहा क‍ि इज़रायली और अमेरिकी वायु रक्षा प्रणालियों ने प्रभावी ढंग से काम किया और ईरान की ओर से दागी गई म‍िसाइलों में से एक बड़ी संख्‍या को रास्‍ते में ही नष्‍ट कर द‍िया.

डैनियल हैगरी के हवाले से द टाइम्स ऑफ़ इज़राइल कहा, “ईरान ने आज रात एक गंभीर कार्रवाई की और मध्य पूर्व को एक गहरे संकट की ओर धकेल रहा है. हम अपनी पसंद के स्थान और समय पर इसका समुचि‍त जवाब देंगे.

इजरायल के मददगार देशों को धमकी

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करकहा कि ईरान ने इजरायल के खिलाफ आत्मरक्षा की है. पोस्ट में आगे कहा गया कि इजरायल जब तक आगे जवाबी कार्रवाई करने का फैसला नहीं करेगा, तब तक ईरान की ओर से हमला नहीं होगा. इसके साथ ही ईरान के सशस्त्र बलों ने ईरान के मिसाइल हमले के जवाब में इजरायल को समर्थन करने वालों को सख्त चेतावनी दी है. ईरानी सशस्त्र बलों की ओर से कहा गया कि इजरायल का समर्थन करने वाले देशों की ओर से सीधे हस्तक्षेप की स्थिति में उन्हें ईरानी सेना की ओर से शक्तिशाली हमले का सामना करना पड़ेगा.


ये भी पढ़ें- ईरान ने इजरायल पर क‍िया हमला, 100 से अध‍िक बैलिस्टिक मिसाइलें दागी


-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

23 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

25 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

33 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

49 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

56 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

1 hour ago