Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Alt News के जुबैर और प्रतीक नोबेल पुरस्कार की रेस से बाहर, इस शख्स को मिला अवॉर्ड 

Alt News के जुबैर और प्रतीक नोबेल पुरस्कार की रेस से बाहर, इस शख्स को मिला अवॉर्ड 

जुबैर और प्रतीक नोबेल पुरस्कार की रेस से बाहर

नोबेल पीस प्राइज 2022 अवार्ड का ऐलान आज हो गया है.  इस साल का शांति  पुरुस्कार जेल में बंद बेलारूस के अधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की रूसी समूह मेमोरियल और यूक्रेनियन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को दिया गया है. वहीं एक समय इस रेस में आगे चल रहे फैक्ट चेक करने वाली वेबसाइट ऑल्टन्यूज के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा , मोहम्मद जुबैर और भारतीय लेखक हर्ष मंदर दौड़ से बाहर हो चुके हैं.

 रेस से बाहर होने पर जुबैर का उड़ा मज़ाक

नोबेल शांति पुरुस्कार 2022 की दौड़ में  मोहम्मद जुबैर काफी आगे चल रहे थे. संभावना जताई जा रही थी कि उन्हें इस बार का नोबेल पुरुस्कार मिल सकता है. लेकिन शुक्रवार को नोबेल पीस अवार्ड की रेस से जुबैर बाहर हो गए. अवार्ड के ऐलान के बाद जुबैर को खाली हाथ रहने पर उनका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है. सोशल मीडिया में उनके ऊपर मीम्स बनना शुरु हो गए हैं.

साहित्य के क्षेत्र में ऐनी अर्नो  को मिलेगा नोबल

फ्रेंच की मशहूर लेखिका ऐनी अर्नो को इस साल साहित्य के क्षेत्र में नोबेल सम्मान देने का ऐलान किया गया है. ऐनी एक बेहतरीन लेखिका होने के अलावा प्रोफ़ेसर भी हैं. 82 वर्षीय लेखिका ने अपना ज्यातातर साहित्य समाजशास्त्र पर लिखा है. नोबेल अवार्ड 2022 में उन्हें यह सम्मान साहित्य में अपने विशाल योगदान और बेहतरीन साहस के लिए मिला है.

पिछले साल पत्रकारों को मिला था नोबेल

शुक्रवार को  नोबेल शांति 2022  पुरस्कार का ऐलान  नार्वे नोबेल कमेटी के प्रमुख बेरिट रीज एंडर्सन ने ओस्लो में किया. नोबेल शांति पुरस्कार पिछले साल 2 पत्रकारों को दिया गया था. इन जर्नलिस्ट में रूस के दिमित्री मुरातोव और फिलीपीन्स के मारिया रेसा शामिल थे.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital