Vaibhav Suryavanshi IPL century: आईपीएल 2025 के 47वें मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने क्रिकेट की दुनिया में इतिहास बना दिया. गुजरात टाइटन्स (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेले गए इस मैच में उन्होंने केवल 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया. वैभव आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 6 छक्कों के साथ केवल 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर महज 35 गेंदों में शतक बना डाला. इस दौरान वैभव ने 11 छक्के और 7 चौके लगाए.
Vaibhav Suryavanshi writing his-story 🫡
The 14-year-old became the YOUNGEST player to score a HUNDRED in #TATAIPL 🩷
Updates ▶ https://t.co/HvqSuGgTlN#RRvGT | @rajasthanroyals pic.twitter.com/XyatZYNGYS
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2025
गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए, जिसमें कप्तान शुभमन गिल का शानदार 84 रन शामिल था. लेकिन जब राजस्थान रॉयल्स ने लक्ष्य का पीछा शुरू किया, तो वैभव ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से मैच का रुख ही बदल दिया. उन्होंने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और केवल 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. उनकी पारी में 11 छक्के और 7 चौके थे, और उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक पूरा किया.
इस शानदार पारी के साथ वैभव ने आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक बनाने का रिकॉर्ड बना डाला. वह केवल 14 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
ये भी पढ़ें- IPL में होगा बड़ा बदलाव! BCCI के नए प्लान से फैंस को मिलेगा और भी रोमांच
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

