Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pakistan Blast: चुनाव से पहले पाकिस्तान को दहलाने की कोशिश, ECP दफ्तर के बाहर बड़ा धमाका

Pakistan Blast: पाकिस्तान में आम चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सियासी हलचल मची हुई है. इस बीच आतंकी हमले भी बढ़ गए हैं.

Pakistan Blast

पाकिस्तान में चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर ब्लास्ट (सांकेतिक तस्वीर)

Pakistan Blast: पाकिस्तान में आम चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सियासी हलचल मची हुई है. इस बीच आतंकी हमले भी बढ़ गए हैं. पाकिस्तान इलेक्शन कमीशन के ऑफिस के बाहर एक बड़ा विस्फोट हुआ है. जिसके बाद हड़कंप मच गया. ईसीपी के ऑफिस के बाहर हुए विस्फोट में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है.एसएसपी दक्षिण साजिद सदोजई ने बताया कि ईसीपी दफ्तर के बाहर एक धमाका हुआ है. बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है. जांच-पड़ताल जारी है.

ईसीपी दफ्तर के बाहर विस्फोट

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, विस्फोटक सामग्री कराची के रेड जोन में ईसीपी कार्यालय की दीवार के पास एक शॉपिंग बैग में रखी गई थी. विस्फोटक सामग्री में बॉल बेयरिंग नहीं पाए गए हैं. वहीं बम निरोधक दस्ते ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें संकेत दिए हैं कि ईसीपी दफ्तर की दीवार के पास एक देसी बम से धमाका किया गया. बम में करीब 400 ग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था. इसके अलावा मौके पर एक टाइम डिवाइस और 12 वोल्ट की बैट्री का भी जिक्र किया गया है.

यह भी पढ़ें- Poonam Pandey की मौत पर आया शॉकिंग अपडेट, डेथ स्टेटमेंट जारी करने वाले का नंबर फेक, आख‍िर क्या है सच?

धमाके में कोई नुकसान नहीं

बम निरोधक दस्ते की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोटक के डेटोनेटर और 400 ग्राम विस्फोटक धमाके के साथ उड़ गए. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि देसी बम एक नरम कंटेनर में रखा गया था. विस्फोटक में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

पाकिस्तान में 8 फरवरी को होंगे आम चुनाव

एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान चुनाव आयोग ने इस बम धमाके का तत्काल संज्ञान लेकर एसएसपी साउथ और जिला निगरानी अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है. वहीं ईसीपी ने दोनों अफसरों को तत्काल धमाके से जुड़ी रिपोर्ट देने को कहा है. ईसीपी ने कहा कि पाकिस्तान सुरक्षा चुनौतियों का लगातार सामना कर रहा है. इसके बाद भी पाकिस्तान में आम चुनाव अपने निर्धारित समय 8 फरवरी को होंगे.

यह भी पढ़ें- UP: लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, जमीन विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital