Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Poonam Pandey की मौत पर आया शॉकिंग अपडेट, डेथ स्टेटमेंट जारी करने वाले का नंबर फेक, आख‍िर क्या है सच?

शुक्रवार सुबह मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर सामने आई. उनकी मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर बताई गई. पूनम की टीम ने ही मौत की जानकारी दी है.

मॉडल पूनम पांडे की मौत

मॉडल पूनम पांडे की मौत

Poonam Pandey Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई है. जिसमें 32 साल की एक्ट्रेस पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई जहां बताया गया है कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई है. इतना ही नहीं पूनम की टीम ने ही मौत की जानकारी दी है. हालांकि, परिवार या बहन की ओर से पूनम की मौत पर अबतक कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है. यहां तक की उनके ड्राइवर और बॉडीगार्ड को मौत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, पूनम की मौत की सच्चाई जानने के लिए उनके करीबीयो से बातचीत की जा रही है.

पूनम की मौत पर आया शॉकिंग अपडेट

आपको बता दे कि दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में कहा कि जब पूनम के करीबी दोस्त नितिन मिरानी से बात हुई तो उन्होंने कहा ‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. सुबह से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही है. उनके ड्राइवर ने बताया कि कल तक मैडम ठीक थीं. वो शूटिंग में बिजी थीं. बहन का फोन भी ऑफ है. समझ में नहीं आ रहा है कि क्या हुआ है. लग रहा है कि उनका इंस्टाग्राम हैक हुआ है.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

PR टीम की मेंबर पारूल चावला उन्होंने मौत की खबर की पुष्टि की. अपने आप को पूनम की मैनेजर बताने वाली एक महिला निकिता शर्मा ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से पूनम अब इस दुनिया में नहीं हैं. इस प्रेस नोट में यह भी लिखा था कि हमें सर्वाइकल कैंसर को हल्के में नहीं लेना चाहिए. इस प्रेस नोट में एक फोन नंबर भी लिखा हुआ था. जब उस नंबर पर कॉल किया तो वो फेक निकला.

दो दिन पहले मैडम ठीक थी-ड्राइवर

मुंबई मे मौजूद टीम ने पूनम की बहन श्रद्धा से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने भी फोन नहीं उठाया.इसके बाद हमने पूनम के ड्राइवर महबूब से बात की. महबूब ने कहा, ‘दो दिन पहले तक मैडम बिल्कुल ठीक और स्वस्थ थीं. उन्होंने हमें दो दिन की छुट्टी पर भेज दिया था. आज सुबह उनके बॉडीगार्ड आमीन का मेरे पास कॉल आया. उसने कहा कि जाकर मैडम के घर देखो, आखिर हुआ क्या है.’ महबूब ने कहा कि वो 30 जनवरी को पूनम से मिले थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

पूनम की टीम बोली- बॉडी कानपुर में, वहां कोई नहीं मिला

कानपुर में पूनम पांडे नाम की किसी महिला की बॉडी आज के डेट में नहीं आई है. वो वहां के रीजेंसी कैंसर हॉस्पिटल तक भी पहुंचे थे, लेकिन वहां से कोई सूचना नहीं मिली. आपको बता दे पूनम पांडेय के फैंस और उन्हें चाहने वालों के लिए मौत की खबर एक दर्दनाक खबर है.

पूनम का कुछ अता पता नहीं-सिक्योरिटी गार्ड

भास्कर की टीम मुंबई के अंधेरी वेस्ट में मिल्लत नगर स्थित पूनम के घर पहुंची. सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि 30 तारीख को ही उसने आखिरी बार पूनम को देखा था. गार्ड ने बताया कि पूनम यहां अपने पेट डॉग के साथ अकेले रहती थीं. इससे पहले पूनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा था आज की सुबह हमारे लिए बेहद मुश्किल साबित हुई है. हमें ये बताने में बेहद दूख है कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से हमने पूनम को खो दिया है. इस दुख की घड़ी में हम आपसे प्राइवेसी की गुजारिश करते हैं.

3 दिन पहले शेयर की थी आखिरी पोस्ट

तीन दिन पहले पूनम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें पूनम गोवा में हुए एक इवेंट को अटेंड करती हुई नजर आई थीं. वीडियो में वो एकदम फिट और फाइन नजर आ रही थीं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital