Urdu Conclave 2026

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले जारी: प्रोलॉय चाकी की हिरासत में मौत के बाद, अब ऑटो चालक की हत्या

चटगांव के फेनी जिले में 28 वर्षीय हिंदू ऑटो चालक समीर दास की पीट-पीटकर और चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले अवामी लीग के हिंदू नेता प्रोलॉय चाकी की पुलिस हिरासत में मौत ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

Bangladesh Hindu Attacks: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों का सिलसिला जारी है। बीते दिन अवामी लीग के हिन्दू नेता और म्यूजिक डायरेक्टर प्रोलॉय चाकी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। जिसके बाद एक ताजा घटनाक्रम में 28 साल के हिंदू ऑटो चालक समीर दास की रविवार रात को क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने समीर दास को पहले बुरी तरह पीटा और फिर चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद अपराधी उनके बैटरी वाले ऑटो-रिक्शा को भी चुराकर मौके से भाग गए। बता दें कि यह घटना चटगांव के डगनभुइयां इलाके में हुई है।

​हालिया घटनाक्रम क्या?

रविवार रात को फेनी जिले के दागनभुयां में 28 वर्षीय हिंदू ऑटो चालक समीर कुमार दास को पीट-पीटकर और चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिनका शव मुहुरी बाड़ी गांव के खेत में मिला। हमलावरों ने उसका बैटरी ऑटो रिक्शा तक लूट लिया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तो शुरू कर दी है लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं बांग्लादेश में धार्मिक भेदभाव के खिलाफ काम करने वाली संस्था बांग्लादेश हिंदू बौद्ध क्रिश्चियन यूनिटी काउंसिल ने इस घटना पर बहुत चिंता जताई है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में शक्रेन त्योहार पर कट्टरपंथ का साया! गैर-इस्लामी बताकर हिंदुओं को दी गई अंजाम भुगतने की चेतावनी

म्यूजिक डायरेक्टर प्रोलॉय चाकी की मौत

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के एक हिंदू राजनेता की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है. मृतक नेता के परिवार ने आरोप लगाया कि जेल अधिकारी उन्हें पर्याप्त चिकित्सा देखभाल नहीं दी और उससे उनकी मौत हो गई. 60 साल के प्रोलॉय चाकी एक गायक भी थे. वे 2024 के छात्र आंदोलन से जुड़े एक विस्फोट मामले में जेल में थे. यह छात्र आंदोलन ही आगे ‘जुलाई विद्रोह’ में बदल गया, जिसके कारण हसीना को न सिर्फ सत्ता से बाहर होना पड़ा, बल्कि उन्हें भारत में शरण लेनी पड़ी.

हिंदुओं की मौत का सिलसिला जारी (Bangladesh Hindu Attacks)

मुहम्मद यूनुस के अंतरिम शासनकाल में हिंदुओं की हत्याएं बढ़ीं, विशेषकर दिसंबर 2025 में चुनाव ऐलान के बाद से मात्र 35 दिनों में 11 मौतें हुईं. हालिया मामलों में एक ऑटो ड्राइवर के बाद संगीत निर्देशक और अवामी लीग के नेता प्रोलॉय चाकी को राजशाही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हिरासत के दौरान मौत हो गई। ये घटनाएं दिसंबर 2025 से चली आ रही श्रृंखला का हिस्सा हैं, जिसमें दीपू चंद्र दास (18 दिसंबर), खोकन चंद्र दास (31 दिसंबर-3 जनवरी), मोनी चक्रवर्ती और राणा प्रताप बैरागी (5 जनवरी) शामिल हैं। वहीं दिसंबर में 51 अल्पसंख्यक हमले दर्ज हुए और यूनुस सरकार इन्हें प्रचार बताती है।

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read