Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इस छोटे-से देश के विदेश मंत्री ने मंच पर सबके सामने कर लिया जर्मनी की महिला मंत्री को KISS, वायरल हुआ Video

Croatian Foreign Minister Kisses German Counterpart: क्रोएशिया के विदेश मंत्री 65 वर्षीय रैडमैन ने जर्मनी की 42 वर्षीय मंत्री बेयरबॉक को चूमने की कोशिश की, यह घटना कैमरे में कैद हो गई. पिक्‍चर सोशल मीडिया पर आई तो दुनियाभर के लोगों ने कमेंट किए.

Croatian Minister Kisses German counterpart

क्रोएशिया के विदेश मंत्री ने बर्लिन में महिला जर्मन प्रतिनिधि को चूमा

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Croatian Minister Kiss Controversy: यूरोप में हुए EU के एक समिट के दौरान क्रोएशिया के विदेश मंत्री ने जर्मनी की महिला मंत्री को सबके सामने चूम लिया. मंच पर महिला मंत्री को पुरुष मंत्री द्वारा किए गए KISS का वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.

मात्र 3 सेकेंड के भीतर हुआ यह वाक्या

यह घटना जर्मनी की राजधानी बर्लिन की है, जहां जर्मन महिला प्रतिनिधि एनालेना बेयरबॉक के गाल को क्रोएशिया के विदेश मंत्री गॉर्डन ग्रलिक रैडमैन ने चूमा. वह उसे किस करने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि, एनालेना बेयरबॉक हंस दीं और फिर गॉर्डन ग्रलिक कैमरों की ओर देखने लगे. इसका वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

लाखों लोग देख चुके यह वीडियो

कई महिलाओं ने कहा कि क्रोएशिया के विदेश मंत्री को ऐसा नहीं करना चाहिए था. मंत्री ने हद पार कर दी, हालांकि, कई लोगों ने कहा कि यह एक दिलचस्‍प मोंमेंट था, इसमें बुरा कुछ नहीं था. कुछ नारीवादी समूहों ने इस वाक्‍या पर नाराजगी भी जताई, लेकिन ग्रलिक रैडमैन ने अपनी इस आलोचना को नजरअंदाज कर दिया. रैडमैन का बयान आया है, उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि समस्या क्या थी…हम हमेशा एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं. यह एक सहकर्मी के प्रति गर्मजोशी भरा मानवीय दृष्टिकोण है. पता नहीं इसे गलत क्यों कहा जा रहा है.

यह भी पढ़िए: विवादों के बीच Bigg Boss 17 में गाना गाते हुए नजर आए Elvish Yadav, कहा – ‘छोटी-छोटी बातें…

जर्मन मीडिया ने इसे बताया ‘किस अटैक’

यहां वीडियो में आप देख सकते हैं कि 65 वर्षीय रैडमैन, 42 वर्षीय बेयरबॉक से हाथ मिलाने के लिए उनकी ओर बढ़ते हैं. इसके बाद अचानक उनके गालों पर Kiss करने की कोशिश करते हैं, वहीं, जर्मन महिला मंत्री अपना सिर उनसे दूर कर लेती हैं. वीडियो में दिख रहा है कि बर्लिन में ग्रुप फोटो करवाते हुए क्रोएशिया के विदेश मंत्री ने अपनी जर्मन समकक्ष एनालेना बेयरबॉक को गाल चूमने की कोशिश की. इस घटना के बाद हजारों लोगों में सोशल मीडिया पर तीखी बहस हुई, और बड़ी बात यह है कि जर्मन मीडिया ने इस घटना को ‘किस अटैक’ बताया है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest