Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘स्टार्टअप क्रांति से बदल रहा भारत’, भारत इनोवेट्स मंच पर बोले पीएम मोदी

Bharat Innovates Summit: पीएम मोदी ने नीस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यह मंच भारत के युवाओं को यूरोप की विशेषज्ञता से जोड़ने का अवसर दे रहा है.

Bharat Innovates Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का उद्घाटन फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह मंच भारत की युवा सोच को यूरोप की विशेषज्ञता से जोड़ने का अवसर दे रहा है.

भारत के लिए गौरव का क्षण

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत इनोवेट्स पहल देश के लिए गर्व का पल है. उन्होंने इसे भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक पुल बताया. उनके अनुसार, यह प्लेटफॉर्म भारत के युवाओं को वैश्विक स्तर पर अपनी सोच और समाधान पेश करने का मौका देगा.

स्टार्टअप क्रांति पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस समय बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. देश में स्टार्टअप क्रांति हो रही है और युवा नए माइंडसेट के साथ मानवता की समस्याओं का समाधान खोज रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत अब केवल उपभोक्ता नहीं बल्कि समाधान देने वाला देश बन रहा है और टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर के रूप में उभर रहा है.

भारत‑फ्रांस रिश्तों पर विचार

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस का रिश्ता सिर्फ व्यापार या कूटनीति तक सीमित नहीं है. यह साझेदारी साझा मूल्यों, भरोसे और भविष्य की समान सोच पर आधारित है. उन्होंने बताया कि दोनों देशों के संबंध एक विजन और सोच से आगे बढ़ते हैं.

मैक्रों का आभार

प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इस साल इंडिया‑फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन की शुरुआत हुई है और भारत इनोवेट्स कार्यक्रम भी फ्रांस के साथ मिलकर शुरू करना खुशी की बात है.

ये भी पढ़ें-ब्राजील में बंजी जंपिंग करने गई लड़की को बिना सुरक्षा रोप के ही खाई में फेंका, मंगेतर के सामने तड़पकर तोड़ा दम

स्टार्टअप्स और निवेशकों का मंच

इससे पहले मोदी और मैक्रों ने मुलाकात की और कार्यक्रम का उद्घाटन किया. भारत इनोवेट्स का उद्देश्य भारत, फ्रांस और अन्य देशों के स्टार्टअप्स व वेंचर कैपिटल फंड्स को एक मंच पर लाना है ताकि सहयोग और निवेश को बढ़ावा मिल सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital