Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ब्राजील में बंजी जंपिंग करने गई लड़की को बिना सुरक्षा रोप के ही खाई में फेंका, मंगेतर के सामने तड़पकर तोड़ा दम

Brazil News: ब्राजील में बंजी जंपिंग करने गई एक युवती की हादसे में मौत हो गई. कर्मचारियों ने युवती को बिना सेफ्टी रोप लगाये ही सैकड़ों फिट ऊंचे टावर से नीचे फेंक दिया. नीचे चट्टान पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Brazil News

Brazil News

Brazil News: ब्राजील में बंजी जंपिंग करने गई एक युवती की हादसे में मौत हो गई. इस एडवेंचर स्पोर्ट्स को कराने वाले कर्मचारियों ने युवती को बिना सेफ्टी रोप लगाये ही सैकड़ों फिट ऊंचे टावर से नीचे फेंक दिया. नीचे चट्टान पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

मृत युवती मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास एक निजी कंपनी में काम करती थी. वह एक प्राइवेट स्पोर्ट्स कंपनी की तरफ से आयोजित किये जा रहे बंजी जंपिंग में भाग लेने ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में गई थी. जहां यह हादसा हो गया.

रोप…रोप चिल्लाते रहे लोग, लेकिन…

इस हादसे से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है दो कर्मचारी युवती को सिर के ऊपर टांग कर ले जा रहे हैं, और अचानक एक टावर से नीचे फेंक देते हैं. कर्मचारियों को लग रहा था कि उन्होंने सेफ्टी रोप पहना रखा है, लेकिन ऐसा नहीं था. युवती तेजी से नीचे गिरती है और उसकी मौके पर मौत हो जाती है.

वायरल वीडियो में लोग “रोप…रोप…” कहकर चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों ने नहीं सुनी और लड़की को गहरी खाई में फेंक दिया. घटना के बाद ब्राजील पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है.

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

हादसे से कुछ समय पहले ही मारिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बंजी जंपिंग साइट की तस्वीरें शेयर की थी. जिसमें उसने लिखा था, आखिर किस पागल इंसान ने मुझे पुल से छलांग लगाने के लिए कहा?

ये भी पढ़ें- खत्म होगी अमेरिका-ईरान की जंग? ट्रंप का बड़ा दावा, आज हो सकती है ऐतिहासिक डील; खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

बताया जा रहा है कि जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय मारिया का मंगेतर भी मौके पर मौजूद था. जैसे ही उसे युवती की मौत की जानकारी मिली, उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital