होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पाकिस्तान में आटे को लेकर घोटाला ?
Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान के हालात इस समय बद से बदतर हो चुके हैं. देश में खाने पीने का संकट मंडरा रहा है. हर रोज महंगाई के बढ़ते दाम आसमान छू रहे हैं. जिन लोगों का वेतन कम हैं उनका तो जीना मुश्किल हो गया है. क्योंकि उनको खाने पीने की चीजें खरीदने में काफी दिक्कत हो रही है. आटे को लेकर देश की स्थिति चिंताजनक है. हालात ये हैं कि जहां भी सरकार मुफ्त राशन देने की घोषणा करती है तो वहां कुछ ही देर में भारी भीड़ लग जाती है.
यहां तक कि मुफ्त आटे के लिए सैकड़ों मीटर लंबी लाइनें लग रही हैं. इन केंद्रों पर मचने वाली भगदड़ में अब तक कई लोग जान भी गंवा चुके हैं. इसके अलावा आटे को लेकर मची भगदड़ के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं.
पाकिस्तान में एक तरफ जनता महंगाई की मार से जूझ रही है तो वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार ने भी कोहराम मचा रखा है. जियो न्यूज के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता शाहिद खाकान अब्बासी ने दावा किया है कि पाकिस्तान की संघीय सरकार की मुफ्त आटा वितरण योजना से 20 अरब रुपये का गबन हुआ है.
शाहिद खाकान ने लाहौर में समारोह को संबोधित करते हुए अब्बासी ने दावा किया कि सरकार की मुफ्त आटा योजना में 20 अरब रुपये से अधिक की चोरी हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की प्रणाली “इतनी भ्रष्ट और पुरानी” हो गई है कि यह काम नहीं कर सकती है. उन्होंने आगे कहा कि पहले भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों की पहचान की जाती थी, लेकिन आज वह समय है जब हमें ईमानदार अधिकारियों की तलाश करनी होगी.
यह भी पढ़ें- शरद पवार का बड़ा ऐलान, NCP अध्यक्ष का पद छोड़ा, भतीजे अजित पवार के फिर बागी होने की थी चर्चा
समारोह में अब्बासी ने पूछा कि सरकार ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान गरीबों को मुफ्त आटा उपलब्ध कराने के लिए आवंटित 84 अरब रुपये की सब्सिडी से गरीबों को क्या मिला ? अब्बासी के मुताबिक, सरकार की मुफ्त आटा योजना में से 20 अरब रुपये से ज्यादा की चोरी की गई है.’
वहीं, केंद्र और पंजाब की कार्यवाहक सरकार ने अब्बासी के आरोपों का जवाब देते हुए 20 अरब रुपये के आटे के गबन के आरोपों को खारिज कर दिया है. पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि रमजान के दौरान पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और इस्लामाबाद में लाखों गरीबों को पूरी ईमानदारी के साथ मुफ्त आटा पहुंचाया गया है.
कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…