Bharat Express DD Free Dish

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का दावा करते हुए 9 जवानों के मारे जाने की बात कही है.

Pakistan

BLF attack on Pakistan Army: बलोचिस्तान की आजादी की जंग लड़ रहे लड़ाकों ने एक बार फिर पाकिस्तानी हुकमरानों और उनकी बुजदिल सेना के होश उड़ा दिए हैं. इस कड़ी में अब बलोच लिबरेशन फ्रंट (BLF) की नवनिर्मित महिला लड़ाकू यूनिट ‘करीमा आई असॉल्ट डिवीजन’ (KAAD) ने पाकिस्तानी फौज पर काल बनकर धावा बोला है.

BLF का दावा है कि उसकी इस खतरनाक महिला ब्रिगेड ने बलोचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ दो बड़े ऑपरेशन्स को अंजाम देते हुए पाकिस्तानी सेना के 9 जवानों को मौके पर ही ढेर कर दिया, जबकि कई फौजी गंभीर रूप से घायल होकर तड़पते छोड़ दिए गए.

CPEC रोड पर बिछा दीं पाक सैनिकों की लाशें (BLF attack on Pakistan Army)

BLF की ओर से जारी किए गए रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तुरबत के जोसाक इलाके में चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) रोड पर गश्त कर रहे पाकिस्तानी सेना के क्विक रिएक्शन फोर्स (QRF) के काफिले को बलोच शेरनियों ने घेर लिया. बेहद करीब से फौजी गाड़ियों पर अंधाधुंध गोलियों की बौछार कर दी गई, जिससे पाक सैनिकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

 

लेडी कमांडर की हुंकार का VIDEO हुआ जारी

जारी किए गए वीडियो फुटेज में KAAD की एक महिला कमांडर ऑपरेशन से ठीक पहले अपने लड़ाकों को नक्शे और हथियारों के साथ ब्रीफिंग देती नजर आ रही है. इसके बाद कलात के मंगोचर इलाके में हथियारबंद महिला लड़ाके सड़कों पर नाकाबंदी कर पाकिस्तानी वाहनों को रोकते और उनकी जांच करते दिखे. BLF ने इस वीडियो के जरिए पूरी दुनिया को अपनी महिला ब्रिगेड की घातक ट्रेनिंग और ऑपरेशनल ताकत का सबूत दिया है.

मैदान-ए-जंग में उतरीं बलोच शेरनियां

BLF का कहना है कि उसने कई सालों की कड़ी और गोपनीय ट्रेनिंग के बाद KAAD को एक आधुनिक व संगठित असॉल्ट यूनिट के रूप में तैयार किया है. बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा महिलाओं और बच्चों के साथ किए जा रहे अत्याचार, जबरन गायब किए जाने (Enforced Disappearances) और मानवाधिकारों के हनन का बदला लेने के लिए अब महिलाएं खुद बंदूके उठाकर मोर्चे पर उतर चुकी हैं.

CPEC प्रोजेक्ट पर मंडराया मौत का साया

इस हमले ने केवल इस्लामाबाद में बैठे शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर की नींद ही नहीं उड़ाई है, बल्कि बीजिंग में बैठे शी जिनपिंग के भी पसीने छुड़ा दिए हैं. CPEC रूट पर हुआ यह हमला साफ इशारा करता है कि बलोच लड़ाके चीन के अरबों डॉलर के इस प्रोजेक्ट को किसी भी कीमत पर बलोचिस्तान की सरजमीं पर पनपने नहीं देंगे.

यह भी पढ़ें: ‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़ 

पाकिस्तानी सेना में खौफ का माहौल

हमले (BLF attack on Pakistan Army) में अपने 9 जवानों की खौफनाक मौत और फजीहत के बाद पाकिस्तानी सेना और वहां का गोदी मीडिया इस घटना पर पर्दा डालने में जुट गया है. हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस हमले के वीडियो और तस्वीरों ने पाकिस्तानी सेना के उस झूठ की धज्जियां उड़ा दी हैं, जिसमें वे बलोचिस्तान में ‘सब ठीक है’ का राग अलापते रहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read