Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

22 जनवरी को यूके-अमेरिका में दीवाली, ब्रिटेन के भारतीय बोले- श्रीराम हिंदू सभ्यता के स्थायी प्रतीक

Britain-America Hindu Celebrate Ram Mandir Inauguration: ब्रिटेन-अमेरिका समेत दुनियाभर में बसे हिंदू 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है.

Britain-America Hindu Celebrate Ram Mandir Inauguration

राम मंदिर उद्घाटन को लेकर विदेशों में बसे भारतीयों में बसे जबरदस्त उत्साह है.

Britain-America Hindu Celebrate Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारत समेत दुनियाभर केे कई देशों की नामचीन हस्तियों को न्योता भेजा गया है. ऐसे में मंदिर के उद्घाटन को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है. नेपाल से लेकर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, सूरीनाम, माॅरीशस, थाइलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, बिटेन में जश्न की तैयारी चल रही है. विदेशों में बने हिंदू-मंदिरों को सजाया जा रहा है. ब्रिटेन में भी दीवाली जैसा माहौल है. पीएम मोदी के आह्वान पर विदेशों में बसे सभी भारतीय मंदिरों में सफाई अभियान चला रहे हैं. ब्रिटेन के 200 से अधिक हिंदू संगठनों ने 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का स्वागत किया है.

यह भी पढ़ेंः जेल में बंद कैदी ने बना डाला राम मंदिर का माॅड्यूल, मर्डर के आरोप में काट रहा सजा

हिंदू संगठनों ने बयान जारी कर कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ऐतिहासिक क्षण है. जो अनगिनत भक्तों के प्रयासों को समर्पित होगा. संगठनों ने कहा कि ब्रिटेन में रह रहे सभी हिंदू परिवार 22 जनवरी को भगवान राम की घर वापसी का जश्न मनाएंगे. ब्रिटेन में सभी धार्मिक समुदायों के प्रतिनिधि 22 जनवरी को भगवान श्री राम का स्वागत कर प्रसन्न हैं.

श्रीराम हिंदू सभ्यता के स्थायी प्रतीक

बता दें कि 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में होगा. इसके साथ ही भारत 55 देशों के प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम का न्योता भेजा है. अयोध्या में जश्न की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. ब्रिटेन के हिंदू संगठनों ने कहा कि भगवान राम हिंदू सभ्यता के स्थायी प्रतीक है.

अमेरिका में हिंदू मनाएंगे दीवाली

ब्रिटेन के अलावा अमेरिका में रह रहे हिंदूओं ने 22 जनवरी को दिवाली मनाने की तैयारी की है. कई हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने बताया कि 22 जनवरी को रामलला टेंट से मंदिर में लौट रहे हैं. ऐसे में दुनियाभर में निवास करने वाले हिंदूओं के लिए गौरव का पल है. सभी हिंदू इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘हमें भगवान राम ने बुलाया है…’ जमुई से साइकिल लेकर अयोध्या के लिए निकले 2 रामभक्त



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital