सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में हादसा फोटो क्रेडिट- @AP Social Media
Gold Mine Collapse In Central African Republic: सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (CAR) के पश्चिमी हिस्से में कैमरून सीमा के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ एक पारंपरिक सोने की खुली खदान में भीषण भूस्खलन होने से 100 से अधिक खनिकों की दर्दनाक मौत हो गई है. यह दुखद घटना नाना-माम्बरे प्रांत के जाम्बोये (Zamboye) गांव स्थित विशाल खदान में मंगलवार, 18 अगस्त को घटी. इस मामले में कोर्ट नेजांच शुरू कर दी है.
अभी तक चले ऑपरेशन में 100 से अधिक लोगों का शव बरामद कर लिया गया है. मलबे के नीचे अभी भी दर्जनों मजदूरों के दबे होने की आशंका है, जिससे मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है.
107 शव बरामद, अस्पतालों में भर्ती घायल (central african republic mine accident)
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और रेड क्रॉस की बचाव टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है. कैमरून के सीमावर्ती शहर गारौआ-बौलाई के मेयर आदमौ अब्दोन और रेड क्रॉस वॉलंटियर गेरवाइस गानागोरोह के अनुसार, अब तक मलबे से 107 शव निकाले जा चुके हैं.
ये भी पढ़ें: ‘होर्मुज खुला है… हमारी नाकाबंदी ने काम कर दिखाया!’ ईरान पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
कई घायल मजदूरों को आपातकालीन इलाज के लिए बाबुआ (Baboua) और बौआर (Bouar) के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. खदान सीमाई क्षेत्र में स्थित होने के कारण मृतकों और घायलों में मध्य अफ्रीकी गणराज्य और कैमरून दोनों देशों के नागरिक शामिल हैं.
अचानक धंस गई पूरी जमीन (central african republic gold mine case update)
न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, हादसे में बाल-बाल बचे मजदूर विल्फ्रीड न्गोलोयांगुए ने बताया कि अचानक हवा में एक जोरदार गर्जना हुई और उसके तुरंत बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई. अन्य खनिक सेड्रिक म्बांगो ने उस खौफनाक मंजर को याद करते हुए कहा कि जमीन पूरी तरह से धंस गई और काम कर रहे सभी लोग रेत और पत्थरों के नीचे दब गए. जब मैं यह बता रहा हूं, तब भी कई साथी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं.
: The death toll from a gold mine collapse in a western part of Central African Republic has risen to more than 100, a Red Cross volunteer involved in relief efforts and a local official said Wednesday. pic.twitter.com/9VkjXYKoHE
— The Associated Press (@AP) August 19, 2026
सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप (collapsed gold mine in central african republic)
नाना-माम्बरे प्रांत के अधिकारी सौलेमान बी ने बताया कि यह आपदा तय सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी का नतीजा है. खनिकों द्वारा सोने की तलाश में जमीन के नीचे अत्यधिक गहरी सुरंगे खोदी गई थीं, जो अचानक धंस गईं. इस बीच बाबुआ लोक अभियोजक कार्यालय ने घटना के कारणों और कार्यस्थल सुरक्षा की अनदेखी करने वालों की जवाबदेही तय करने के लिए एक आपराधिक जांच शुरू कर दी है. पूर्वी कैमरून के गवर्नर ग्रेगोइरे म्वोंगो ने बताया कि दोनों देशों का प्रशासन घायलों के उपचार और शवों को स्वदेश भेजने में समन्वय कर रहा है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


