Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Zoo Atlanta की शोभा बढ़ाएंगे पांडा: जल्‍द ही ‘फिंगफिंग’ और ‘फू शुआंग’ चीन से अमेरिका पहुंचाए जाएंगे, 10 साल बिताएंगे

Zoo Atlanta Chinese Giant Pandas: चीन के पांडा ‘फिंगफिंग’ और ‘फू शुआंग’ जल्द अमेरिका के अटलांटा चिड़ियाघर पहुंचेंगे. 10 साल के समझौते के तहत दोनों देश पांडा संरक्षण पर मिलकर काम करेंगे.

A lovely giant panda is smiling and looking at camera

पांडा जानवर चीन में मिलते हैं. अब अमेरिका में भी देखे जा सकेंगे.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Zoo Atlanta Chinese Giant Pandas: लंबे इंतजार के बाद पांडा की एक बेहद खास जोड़ी ‘फिंगफिंग’ और ‘फू शुआंग’ जल्द ही अमेरिका के जॉर्जिया स्थित अटलांटा चिड़ियाघर (Zoo Atlanta) पहुंचने वाली है. अमेरिकी वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों को इन दुर्लभ मेहमानों को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा.

द्विपक्षीय संरक्षण अनुसंधान का नया अध्याय

चीन और अमेरिका के बीच वन्यजीव संरक्षण को लेकर हुए सहयोग समझौते के तहत यह कदम उठाया जा रहा है. पिछले वर्ष चाइनीज वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन एसोसिएशन (CWCA) ने अमेरिका के अटलांटा चिड़ियाघर के साथ विशाल पांडा संरक्षण पर एक अहम अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अनुसंधान समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए थे.

panda diplomacy of china

‘फिंगफिंग’ नर और ‘फू शुआंग’ है मादा पांडा

इस वैज्ञानिक और संरक्षण साझेदारी के तहत चीन के प्रसिद्ध ‘छेंगदू रिसर्च बेस ऑफ जाइंट पांडा ब्रीडिंग’ से पांडा के इस जोड़े को अमेरिका भेजा जा रहा है. इसमें ‘फिंगफिंग’ नर पांडा है, जबकि ‘फू शुआंग’ मादा पांडा है. दोनों पांडा अगले 10 वर्षों तक अटलांटा चिड़ियाघर में रहेंगे, जहां दोनों देशों के विशेषज्ञ मिलकर इनके प्रजनन, स्वास्थ्य और संरक्षण से जुड़े विभिन्न वैज्ञानिक पहलुओं पर शोध करेंगे.

वन्यजीवों के प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प: डॉ. राजेश्वर सिंह ने पीलीभीत में 140 बाघ मित्रों को किया सम्मानित; ₹7 लाख के बीमा और रोजगार की घोषणा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital