Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Covid 19 Cases: जापान-US समेत कई देशों में कोरोना का तांडव, सात दिनों में आए 30 लाख केस, 9847 मौतें

Covid 19 Cases: आंकड़े बताते हैं कि कोरोना अब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में तेजी से अपने पैर पसार रहा है.

Corona

कोरोना का बढ़ता संक्रमण

Satwik Sharma Edited by Satwik Sharma

Corona Update: दुनियाभर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. विगत कुछ दिनों में क्रिसमस और नए साल 2023 के सेलिब्रेशन के बाद दुनिया के कई देशों में इसका तेजी से प्रसार हुआ है. अमेरिका, दक्षिण कोरिया ब्राजील और जापान में तो कोरोना कहर बरपा रहा है.

बात करें पिछले सात दिनों की तो दुनियाभर में कोरोना के 30 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इसके अलावा 9847 लोग इन सात दिनों में इसकी वजह से अपनी जान गवां चुके हैं. worldometers कोरोना के आंकड़ों पर नजर रखने वाली एक विश्वव्यापी संस्था है.

इसके द्वारा पिछले 7 दिनों में जारी किए गए आंकड़े बताते हैं कि कोरोना अब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में तेजी से अपने पैर पसार रहा है. इन 7 दिनों में दुनिया भर में कोरोना के 3,044,999 केस सामने आए हैं और 9,847 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 2,545,786 लोग इससे पूरी तरह स्वस्थ्य भी हो चुके हैं.

दुनिया के इन देशों में कोरोना से मचा कोहराम

जापान में पिछले 1 हफ्ते में कोरोना के सबसे ज्यादा 10 लाख मामले मिले हैं और इन सात दिनों में ही 2188 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं दक्षिण कोरिया में 457,745 केस सामने आए हैं तो 429 लोग इससे अपनी जान गंवा चुके हैं.

अमेरिका में कोरोना की पिछली तबाही का खौफ लोगों के दिलों में अभी तक है. इन सात दिनों में कोरोना के 212,026 केस मिलने से वहां हड़कंप मचा हुआ है. वहीं 1239 लोगों की मौत हो भी हो चुकी है. ब्राजील में इन सात दिनों में 185,947 मामले मिले हैं तो 1015 मौतें हुई हैं.

चीन के पड़ोसी देश ताइवान में भी कोरोना अपना विकराल रुप ले चुका है त्योहारों के जश्न के दौरान इन सात दिनों में यहां पर 185947 केस मिले हैं और 174 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा हॉन्ग कॉन्ग में 164182 मामले सामने आए हैं और 291 लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवाई है.

इसे भी पढ़ें: Russia Ukraine War: 200 से अधिक मिसाइलें दागने के बाद रूस ने नए साल पर कीव में किए ड्रोन हमले, यूक्रेन ने भी दिया जवाब

इन देशों में भी कहर बरपा रहा कोरोना

दुनिया के बाकि देशों में जर्मनी में जहां 157,928 मामले तो फ्रांस में 147,584 और अर्जेंटीना में 72,558 केस सामने आ चुके हैं. वहीं इटली में 67,228 तो ऑस्ट्रेलिया में 46,439 मामले आने से एक बार फिर इसकी एक और लहर आने की आशंका जताई जा रही है. चीन में तो कोरोना को लेकर हाहाकार मचा हुआ है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital