Bharat Express DD Free Dish

भारत पर अमेरिकी Tariff का फैसला 7 दिन टला, एक अगस्त से होना था लागू, जानें इसके पीछे की वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 25 प्रतिशत Tariff लगाने का ऐलान किया था, जिसे एक अगस्त से लागू होना था. लेकिन अब इस फैसले को 7 दिन के लिए टाल दिया गया है और यह 8 अगस्त से लागू होगा.

भारत पर अमेरिका Tariff का फैसला 7 दिन टला, एक अगस्त से होना था लागू, पीयूष गोयल का बयान, कहा- राष्ट्रनिर्माण में उठाएंगे हर कदम - भारत एक्सप्रेस

ट्रंप (Trump) के टैरिफ (Donald Trump tariffs) के ऐलान के बाद भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों (US-India trade relations) पर पीयूष गोयल (Piyush Goyal) का बयान आया है; गोयल ने कहा कि राष्ट्रहित (India national interest) में द्विपक्षीय वार्ता (bilateral trade talks) जारी है ताकि घरेलू उद्योगों (Indian domestic industries) को बचाया जा सके।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 25 प्रतिशत टैरिफ (Tariff) लगाने का ऐलान किया था, जिसे एक अगस्त से लागू होना था. लेकिन अब इस फैसले को 7 दिन के लिए टाल दिया गया है और यह 8 अगस्त से लागू होगा. ट्रंप के टैरिफ बम के ऐलान के बाद भारत के लिए चिंता का विषय बन गया था और विपक्ष ने तो मोदी सरकार (Modi Government) को घेरना शुरू कर दिया था.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या कहा ?

सरकार ने इस मुद्दे पर संसद में कड़ा रुख अपनाया. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने लोकसभा में कहा कि,

“सरकार अमेरिका के इस फैसले के प्रभावों का आकलन कर रही है और राष्ट्रहित में हर जरूरी कदम उठाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों, निर्यातकों और एमएसएमई (MSME) सेक्टर के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है.”

एक हफ्ते के लिए टला टैरिफ लागू करने की तारीख

ट्रंप ने बुधवार शाम को टैरिफ का ऐलान करते हुए कहा था कि,

“भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ वसूलने वाला देश है. उन्होंने यह भी बताया कि भारत के साथ बातचीत अभी जारी है. भारत की तरफ से दिए गए बयान के बाद ही अमेरिका ने टैरिफ लागू करने की तारीख को एक हफ्ते के लिए टाल दिया है.”

टैरिफ टालने का मामला नया नहीं

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने टैरिफ लागू करने का फैसला टाला हो. इससे पहले भी उन्होंने 2 अप्रैल को टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में उसे 90 दिनों के लिए टाल दिया गया था. अब एक बार फिर उन्होंने 8 अगस्त की नई तारीख तय की है.

ट्रेड डील पर बातचीत मार्च से जारी- पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने संसद में बताया कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत मार्च से चल रही है. दिल्ली और वाशिंगटन में चार आमने-सामने की बैठकें हो चुकी हैं और कई बार वर्चुअल बातचीत भी हुई है. उन्होंने भरोसा जताया कि भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था इन वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है.

इसे भी पढ़ें- रमी खेलने के आरोपों के बाद मंत्री कोकाटे का बदला विभाग, अब संभालेंगे ये मंत्रालय

8 अगस्त पर टिकी सबकी नजरें

अब सबकी नजरें 8 अगस्त पर टिकी हैं, जब यह टैरिफ लागू होना है. भारत सरकार इस मुद्दे पर सतर्क है और सभी हितधारकों से बातचीत कर रही है ताकि देशहित में सही निर्णय लिया जा सके.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read