इजराइल द्वारा कतर की राजधानी दोहा में हमास नेताओं पर किए गए हमले के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. इस हमले में 6 लोगों की मौत हुई थी और इसके बाद हमास ने सीजफायर से इनकार कर दिया. इसी बीच अमेरिका ने कतर को समर्थन देने का फैसला किया है.
रक्षा सहयोग पर हो सकती है अहम बातचीत!
शनिवार को न्यूयॉर्क में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद अलथानी के बीच डिनर मीटिंग होगी. इस खास डिनर में ट्रम्प के सलाहकार स्टीव विटकॉफ भी शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को लेकर अहम बातचीत होगी.
कब लिया गया था फैसला?
इस डिनर का फैसला 11 सितंबर को व्हाइट हाउस में हुई एक मीटिंग में लिया गया था. उस मीटिंग में कतर के पीएम के साथ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे. मीटिंग में इजराइल के हमले के बाद पैदा हुए हालात और कतर-अमेरिका के बीच रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई.
ट्रंप ने जताई नाराजगी
हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने इजराइली प्रधानमंत्री को फोन कर नाराजगी जताई और कतर को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. अमेरिका ने साफ किया है कि कतर उसका सहयोगी देश है और गाजा युद्ध को रोकने में उसकी भूमिका अहम है. कतर लंबे समय से मध्यस्थता की कोशिशों में जुटा है.
इसे भी पढ़ें-अफ्रीकी देश कांगो में नाव हादसे का तांडव, 193 लोगों की गई जान, दर्जनों लापता
इस डिनर को कतर-अमेरिका रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. दोनों देशों के बीच रक्षा और कूटनीतिक सहयोग को लेकर आगे की रणनीति तय की जा सकती है. अब देखना होगा कि इस मुलाकात से गाजा युद्ध को रोकने की कोई राह निकलती है या नहीं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

