Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अफ्रीकी देश कांगो में नाव हादसे का तांडव, 193 लोगों की गई जान, दर्जनों लापता

अफ्रीकी कांगो के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र इक्वेटर प्रांत में इस हफ्ते दो अलग-अलग नाव दुर्घटनाओं में कम से कम 193 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं.

अफ्रीकी देश (African Countries) कांगो के इक्वेटर प्रांत में इस हफ्ते दो दर्दनाक नाव हादसों ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. सरकारी मीडिया और अधिकारियों के मुताबिक इन घटनाओं में अब तक कम से कम 193 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग अब भी लापता हैं.

पहली दुर्घटना कहां हुई?

पहली दुर्घटना बुधवार को बासांकुसु इलाके में हुई जहां एक मोटरबोट पलट गई. इस नाव में ज्यादातर छात्र सवार थे और हादसे में 86 लोगों की जान चली गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, नाव में जरूरत से ज्यादा सामान और लोग थे और रात के समय यात्रा की जा रही थी जो हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है.

दूसरी दुर्घटना कहां हुई?

दूसरी घटना गुरुवार शाम को लुकोलेला इलाके के मलंगे गांव के पास कांगो नदी में हुई. यहां एक व्हेलबोट में आग लग गई और वह पलट गई. इस नाव में करीब 500 यात्री थे. सरकार ने बताया कि 209 लोगों को बचा लिया गया लेकिन 107 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस का कहना है कि दोनों हादसे इक्वेटर प्रांत से करीब 150 किलोमीटर दूर हुए हैं. फिलहाल हादसे की असली वजहों की जांच जारी है.

क्यों हो रहा है हादसा?

माना जा रहा है कि ओवरलोडिंग और रात में यात्रा को जिम्मेदार ठहरा रही हैं लेकिन स्थानीय लोग सरकार की लापरवाही को मुख्य कारण मान रहे हैं. उनका कहना है कि इतने बड़े हादसे के बाद भी प्रशासनिक मदद नहीं पहुंच रही है और अधिकारियों से संपर्क करना बेहद मुश्किल हो गया है.

लोगों में गुस्सा

लोगों में गुस्सा है कि बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे. अब सवाल उठता है कि क्या सरकार इन हादसों से सबक लेगी या फिर ऐसी त्रासदियां यूं ही दोहराई जाती रहेंगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital