Donald Trump China Visit
Donald Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंच चुके हैं. वो बुधवार की शाम बिजिंग के कैपिटल इंटरनेशनल एटरपोर्ट पर लैंड हुए, लेकिन उन्हें लेने शी जिनपिंग नहीं पहुंचे. उन्हें रिसीव करने चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग एयरपोर्ट पहुंचे थे.
करीब 9 सालों के बाद कोई अमेरिकी राष्ट्रपति चीन की धरती पर पहुंचा है. ट्रंप के इस चीन दौरे को दुनिया टकटकी लगाये देख रही है.
अमेरिका-ईरान युद्ध के समय ट्रंप ने चीन पर गंभीर आरोप लगाये थे. उन्होंने चीन पर ईरान की मदद करने की बात कही थी. जिसके बाद चीन और अमेरिका के बीच दूरी काफी बढ़ गई थी. जिसका असर ट्रंप के चीन दौरे पर भी दिख रहा है. खबर सामने आ रही है कि आज ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात भी नहीं हो सकती है.
#WATCH | Beijing: US President Donald Trump lands in China for a high-stakes summit with Chinese President Xi Jinping.
(Video Source: US Network Pool via Reuters) pic.twitter.com/L5o9iVvAQh
— ANI (@ANI) May 13, 2026
चीन के प्रोटोकॉल में किसी मेहमान को लेने के लिए राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर जाने का रिवाज नहीं है. वे मेहमान का अपने आवास ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल’ में इंतजार करते हैं. ट्रंप के लिए भी यहीं इंतजाम किये गए हैं.
21 तोपों की दी जाएगी सलामी
कल चीन में डोनाल्ड ट्रंप का भव्य स्वागत किया जाएगा. इसके तहत उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.
बता दें कि, ट्रंप बुधवार की शाम को बीजिंग पहुंचे हैं. जहां उनके शेड्यूल में आज जिनपिंग के साथ मुलाकात की बात नहीं लिखी गई है. ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात 14 और 15 मई को होगी. खबर ये भी है कि ट्रंप का बीजिंग में कोई भी पब्लिक इवेंट नहीं आयोजित होगा.
जिनपिंग को बताया दोस्त
चीन रवाना होने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने व्हॉइट हाउस में प्रेस से बातचीत की. जिसमें उन्होंने शी जिनपिंग को अपना दोस्त बताया. उन्होंने कहा कि वो चीनी राष्ट्रपति के साथ कई अलग-अलग मामलों पर बातचीत करेंगे.
ये भी पढ़ें- यूपी से लेकर एमपी तक पीएम मोदी की अपील का असर! मंत्रियों ने छोड़ी लग्जरी गाड़ियां तो जज पहुंचे साइकिल से कोर्ट
ट्रंप का चीन दौरा ईरान को लेकर वाशिंगटन और बीजिंग के बीच रिश्तों में आई कड़वाहट को कम करने के तौर पर देखा जा रहा है. ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति के बीच ईरान युद्ध पर चर्चा की भी संभावना है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


