Trump Meloni Controversy
Trump Meloni Controversy: पूरी दुनिया जानती है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कितने बड़बोले हैं. कभी-कभी उनका बड़बोलापन ही उनपर भारी पड़ जाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार इटली की तेज तर्रार पीएम जॉर्जिया मेलोनी से पंगा ले लिया. फिर क्या था, मेलोनी ने ट्रंप को जमकर खरी-खोटी सुना दी. दरअसल ट्रंप ने कहा था कि G-7 सम्मेलन के दौरान मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए भीख मांग रही थीं. मेलोनी को ऐसा करते देख उन्हें तरस आ गया और उन्होंने साथ में फोटो खिंचवा ली.
ट्रंप के इस बयान के बाद मेलोनी भी भड़क गईं. उन्होंने ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए जमकर सुनाया. मेलोनी ने कहा कि न तो वो और ना ही उनका देश इटली कभी किसी से भीख मांगा.
ये है विवाद की वजह
अमेरिका और इटली के रिश्तों में अचानक आई इस तल्खी ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है. इस विवाद का असर दोनों देशों के डिप्लोमेटिक रिश्तों पर भी देखने को मिल रहा है. ट्रंप की टिप्पणी के बाद इटली सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और देश के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने इस सप्ताह प्रस्तावित अपना अमेरिका दौरा भी रद्द कर दिया है.
दरअसल विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि जी7 सम्मेलन के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए अनुरोध किया था. ट्रंप ने कहा कि शुरुआत में वह इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में उन्हें मेलोनी के लिए तरस आ गया और उन्होंने फोटो खिंचवाने की मंजूरी दे दी. ट्रंप के मुताबिक मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए भीख मांग रही थीं.
इटली के विदेश मंत्री ने रद्द किया अमेरिकी दौरा
ट्रंप के इस बयान के बाद इटली में राजनीतिक हलकों से लेकर आम लोगों तक में नाराजगी देखने को मिली. इटली के विदेश मंत्री ने इसे प्रधानमंत्री और देश की गरिमा पर हमला बताया. वहीं मेलोनी ने भी वीडियो जारी कर ट्रंप के दावों को पूरी तरह मनगढ़ंत बता दिया.
वीडियो संदेश में मेलोनी ने कहा कि कुछ बातों का जवाब तुरंत देना जरूरी होता है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का बयान पूरी तरह झूठा और बनावटी है. मेलोनी ने यह भी कहा कि उन्हें हैरानी है कि अमेरिका का राष्ट्रपति अपने एक सहयोगी देश के साथ इस तरह की भाषा और व्यवहार कर रहा है.
ट्रंप कई बार कर चुके हैं मेलोनी का अपमान
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने जॉर्जिया मेलोनी के बारे में विवादित टिप्पणी की हो. इससे पहले भी दोनों नेताओं के बीच ईरान और पश्चिम एशिया से जुड़े मुद्दों पर मतभेद सामने आ चुके हैं.
ये भी पढ़ें- भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio के IPO का हुआ ऐलान, मार्केट में आएगा 27 करोड़ शेयर्स का फ्रेश इश्यू
विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया विवाद अमेरिका और इटली के रिश्तों में बढ़ती दूरी का संकेत हो सकता है. कभी खुद को वॉशिंगटन और यूरोपीय संघ के बीच सेतु के रूप में पेश करने वाली मेलोनी अब कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ट्रंप से अलग राय रखती हैं. खासकर ईरान, गाजा और व्यापारिक टैरिफ जैसे मामलों को लेकर दोनों नेताओं के बीच मतभेद लगातार बढ़ते दिखाई दे रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
