Bharat Express DD Free Dish

‘कैंडल लाइट डिनर…मंच पर जगह’, Donald Trump के शपथ समारोह में शामिल होंगे मुकेश और नीता अंबानी, जुटेंगी ये हस्तियां

उद्घाटन से पहले, नीता और मुकेश अंबानी ट्रंप के साथ एक कैंडल लाइट डिनर में हिस्सा लेंगे, जो कार्यक्रमों में सबसे खास माना जा रहा है.

Donald Trump

20 जनवरी को शपथ लेंगे डोनाल्ड ट्रंप.

Donald Trump: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को पद की शपथ लेंगे. ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह वर्जीनिया में स्थित ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में होगा. इस समारोह में दुनिया भर के तमाम राजनेता, उद्योगपतियों के अलावा सेलिब्रिटी से लेकर तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी.

समारोह में शामिल होगा अंबानी परिवार

डोनाल्ड ट्रंप के समारोह में भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी शामिल होंगी. वे ट्रंप के उद्घाटन समारोह में एक प्रमुख स्थान पर बैठेंगे और नवनिर्वाचित अधिकारियों के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे. अंबानी परिवार 18 जनवरी को वाशिंगटन डीसी पहुंच चुका है.

ट्रंप के साथ कैंडल लाइट डिनर

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत वेलकम पार्टी और आतिशबाजी से होगी. इसके बाद एक कैबिनेट रिसेप्शन और उपराष्ट्रपति का डिनर होगा, जिसमें अंबानी शामिल होंगे. उद्घाटन से पहले, नीता और मुकेश अंबानी ट्रंप के साथ एक कैंडल लाइट डिनर में हिस्सा लेंगे, जो कार्यक्रमों में सबसे खास माना जा रहा है. इस मौके पर उप-राष्ट्रपति जेडी और उषा वेंस भी उपस्थित होंगे.

यह भी पढ़ें- “मुट्ठीभर लोगों के पास सत्ता का केंद्रीकरण हो रहा…”, फेयरवेल स्पीच में America के अमीरों पर बरसे बाइडेन, जानें क्या कहा?

तमाम दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल

समारोह में कई अन्य हाई-प्रोफाइल लोग भी भाग लेंगे. तकनीकी दिग्गज जैसे एलन मस्क, जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग के अलावा, फ्रांसीसी अरबपति जेवियर नील भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इस आयोजन में शामिल होंगे. इसके अलावा, मार्क जुकरबर्ग और मिरियम एडेलसन एक ब्लैक-टाई रिसेप्शन की मेज़बानी करेंगे

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read