होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Raghav-Parineeti Watched IPL Match: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपनी सगाई और शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं. हाल ही में खबर आई थी कि दोनों 13 मई को सगाई करने जा रहे हैं. वहीं, सगाई से पहले दोनों की एक साथ आईपीएल मैच देखते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को देखकर लोग इस कपल की खूब तारीफ कर रहे हैं.
दरअसल, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को बीते दिनों मोहाली में एक साथ आईपीएल मैच देखते हुए देखा गया. जिसकी एक तस्वीर लगातार वायरल हो रही है. इस तस्वीर के कमेंट सेक्शन में लोग तरह-तरह की बातें कह रहे हैं. जहां कुछ लोग इस कपल की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इनका मजाक भी उड़ा रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि परिणीति चोपड़ा को अपना ड्रेसिंग सेंस बदल लेना चाहिए क्योंकि इससे राघव का राजनीतिक करियर प्रभावित हो सकता है.
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले राघव चड्ढा का नाम शराब घोटाले में सामने आया था. ऐसे में कुछ लोग ऐसे कमेंट भी कर रहे हैं कि इसमें परिणीति चोपड़ा भी फंस सकती हैं। दोनों को पहले भी कई बार साथ देखा जा चुका है. हालांकि दोनों ने खुद अब तक कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा है. हालांकि सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक दोनों इसी 13 तारीख को सगाई करने वाले हैं. वहीं दोनों की शादी की तारीख भी जल्द सामने आएगी. दोनों के परिवार वाले भी इस रिश्ते से काफी खुश हैं.
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें लंच डेट से शुरू हुईं. दोनों को मुंबई में साथ में लंच और डिनर करते देखा गया. इसके बाद से दोनों इंटरनेट पर लगातार सुर्खियों में हैं. कहा जा रहा है कि दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं और सगाई के तुरंत बाद दोनों अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं. वहीं दोनों अक्टूबर में शादी कर सकते हैं.
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…
Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला…
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…