Fareed Zakaria On Donald Trump: अमेरिका के मशहूर पत्रकार व न्यूज चैनल सीएनएन के होस्ट फरीद जकारिया ने भारत को लेकर ट्रंप की नीति की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि भारत को लेकर ट्रंप की नीति ने भारत और अमेरिका के रिश्तों को बर्बाद कर दिया है.
फरीद जकारिया ने कहा कि अमेरिका अगर चीन पर अपनी निर्भरता को कम करना चाहता है तो उसके लिए भारत सही जगह है.
“India is the perfect place if America wants to cut dependence on China. Just three years ago, Apple decided to make iPhones in India. Today, India sells more iPhones to the US than China does. Every latest iPhone 17 sold in the US is made in India,” explains Fareed Zakaria pic.twitter.com/jYl78ztfsN
— Shashank Mattoo (@MattooShashank) January 6, 2026
Apple का दिया उदाहरण
उन्होंने Apple का उदाहरण देते हुए ट्रंप को कड़ी फटकार लगाई. जकारिया ने कहा कि सिर्फ 3 साल पहले Apple ने चीन की जगह भारत में iPhones बनाने का फैसला किया. आज हालत ये है कि अमेरिका में अधिकतर बिकने वाले iPhones भारत में बने होते हैं ना की चीन में. जकारिया का यह बयान तब आया है जब ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है. जबकि भारत पर अमेरिका पहले ही 50 प्रतिशत टैरिफ लगा चुका है.
नई दिल्ली का वॉशिंगटन में घटा भरोसा
पिछले साल ट्रंप ने जब भारत पर भारी-भरकम टैरिफ लगाई तो फरीद जकारिया ने इसका जमकर विरोध किया. उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन का पाकिस्तान के साथ तेल डील फाइनल करना और भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की सजा देने का फैसला नई दिल्ली का वाशिंगटन में भरोसे को कम कर रहा है. उन्होंने कहा कि ट्रंप 2.0 की यह सबसे खराब विदेश नीति है.
ये भी पढ़ें- सिर्फ तेल ही नहीं…कुछ और पर भी है ट्रंप की नजर! वनेजुएला में इसलिए किया हमला?
जकारिया ने आगे कहा था कि पिछले 25 सालों से अमेरिका की दोनों पार्टियां (डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन) भारत को लेकर एक समान नीति अपनाती रहीं. लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने सब बर्बाद कर दिया.
बता दें कि, फरीद जकारिया भारत को लेकर ट्रंप की नीतियों की हमेशा आलोचना की है. पिछले साल उन्होंने तर्क देते हुए कहा था कि ट्रंप की इन नीतियों की वजह से ही दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच दूरी बढ़ गई है. पीएम मोदी जो कभी ट्रंप के दोस्त हुआ करते थे, वो अब ट्रंप से बात करने के मूड में नहीं हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





