Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को 10 साल की जेल, साइफर मामले में पाए गए दोषी

Pakistan Former PM Imran Khan Jailed: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कोर्ट ने 10 साल जेल की सजा सुनाई है.

Pakistan Former PM Imran Khan Jailed

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान.

Pakistan Former PM Imran Khan Jailed: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा झटका लगा है. उनको कोर्ट ने 10 साल जेल की सजा हुई है. जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के पूर्व पीएम को यह सजा साइफर केस में हुई है. स्थानीय अखबार डाॅन की मानें तो इमरान के अलावा पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को इस मामले में इतने ही साल की सजा सुनाई है.

इमरान और उनके पूर्व सहयोगी महमूद कुरेशी को यह सजा ऑफिसियल सीक्रेटस एक्ट के तहत गठित स्पेशल कोर्ट ने सुनाई है. कोर्ट का यह फैसला ऐसे समय में आया है जहां 8 फरवरी 2024 को चुनाव होने हैं. इमरान की पार्टी पीटीआई भी चुनावों में हिस्सा ले रही हैं लेकिन इमरान फिलहाल तोशाखाना मामले में जेल में बंद हैं. चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी तहरीक ए इंसाफ का चुनाव चिन्ह भी जब्त कर लिया है. ऐसे में इमरान खान के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.

यह भी पढ़ेंः TOURISM: राम मंदिर का दर्शन करने के बाद लंका की करो तैयारी! IRCTC ने लांच किया सस्‍ता टूर पैकेज, देखें कितना खर्चा आएगा

जानें क्या है साइफर केस

सायफर केस एक कूटनीतिक दस्तावेजों से जुड़ा मामला है. मामला सामने आने के बाद पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिनेशन एजेंसी ने जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने इस दस्तावेजों को कभी नहीं लौटाया. जबकि उनकी पार्टी पीटीआई लंबे समय से कह रही है कि उस दस्तावेज में अमेरिका की ओर से इमरान खान को यह धमकी दी गई थी कि वहां के पीएम को सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा.

तोशाखाना मामले में पहले से जेल में बंद है इमरान

इससे पहले दिसंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में इमरान खान और महमूद कुरैशी की पोस्ट अरेस्ट बेल याचिका को मंजूर किया था. हालांकि पूर्व पीएम तोशाखाना मामले में पहले से ही जेल में बंद थे. इस मामले में पहली बार दोनों नेताओं के नाम अक्टूबर 2023 में सामने आए थे. हालांकि उस समय दोनों नेताओं ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था.

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान में भी नोटबंदी, सरकार ने इस वजह से लिया फैसला, 5000 और उससे ऊपर का नोट होगा बंद



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital