Bharat Express DD Free Dish

चीन में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फ्री रहना-खाना और हर महीने 40 हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप

चीन की सरकार भारतीय छात्रों को पढ़ाई के लिए एक ऐसा ऑफर दे रही है जिसे सुनकर आप कहेंगे बस अब तो पैकिंग शुरू करो.

अगर आप भी विदेश में पढाई का सपना देख रहे हैं लेकिन जेब ढीली है तो चीन आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है. चीन की सरकार भारतीय छात्रों को पढ़ाई के लिए एक ऐसा ऑफर दे रही है जिसे सुनकर आप कहेंगे बस अब तो पैकिंग शुरू करो.

क्या है पूरा मामला?

चाइनीज गवर्नमेंट स्कॉलरशिप (CGS) के तहत चीन की 270 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लिया जा सकता है. इसमें आपको न सिर्फ ट्यूशन फीस से छुटकारा मिलेगा बल्कि रहने और खाने की भी फ्री सुविधा दी जाएगी. सबसे मजेदार बात तो ये है कि हर महीने आपको स्टाइपन भी दी जाएगी. जिसमें ग्रेजुएशन के लिए करीब 25 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये, मास्टर्स के लिए 36 हजार रुपये से लेकर 38 हजार रुपये तक और पीएचडी के लिए 42 हजार रुपये से लेकर 44 हजार रुपये तक हर महीने मिल सकते हैं.

कैसे करें अप्लाई?

अब बात कर लेते हैं अप्लाई करने की तो ये भी प्रोसेस कोई ज्यादा मुश्किल नहीं है. सबसे पहले आपको CSC से एफिलिएटेड यूनिवर्सिटी चुननी होगी फिर वहां के प्रोफेसर से संपर्क करके उनकी मंजूरी लेनी होगी. इसके बाद CSC का ऑनलाइन फॉर्म भरना है, मेडिकल रिपोर्ट्स लगानी है और सारे डॉक्यूमेंट यूनिवर्सिटी को भेजन देना हैं.

स्कॉलरशिप के लिए लागू शर्ते

स्कॉलरशिप के लिए कुछ शर्तें भी है जैसे ग्रेजुएशन के लिए उम्र 25 साल से कम, मास्टर्स के लिए 35 साल और पीएचडी के लिए 40 साल से कम होनी चाहिए. इसके साथ-साथ अंग्रेजी या फिर चीनी भाषा का बेसिक जानकारी होना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें-जिस टैरिफ के दम पर दादागिरी दिखा रहे ट्रंप, उसने ही अमेरिका का कर दिया सत्यानाश! जान लीजिए कैसे?

तो अगर आप भी पढ़ाई के साथ-साथ विदेश घूमने और हर महीने पैसे कमाने का सपना देख रहे हैं तो चीन की ये स्कॉलरशिप आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है. इसके लिए करना है तो बस जो पहले भी बता चुके हैं सही यूनिवर्सिटी को चुनिए, प्रोफेसर से बात कीजिए और अप्लाई कर दीजिए. पढ़ाई भी हो जाएगी, जेब भी भरी रहेगी और एक्सपीरियंस जो मिलेगा वो अलग से मुनाफा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read