खमीस मुशैत पर हूतियों ने बरसाए ड्रोन (फाइल फोटो)
यमन के हूती विद्रोहियों ने दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब के खमीस मुशैत शहर को निशाना बनाते हुए दर्जनों मिसाइलें और ड्रोन दागे. इस हमले में एक सैन्य एयरबेस को टारगेट किया गया. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक 13 नागरिक घायल हुए, हालांकि बाद में सऊदी सिविल डिफेंस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया.
सऊदी के कई शहरों में अलर्ट
हमले के बाद सऊदी प्रशासन ने खमीस मुशैत, आभा, ताइफ और जेद्दा समेत कई दक्षिणी इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया. जजान और आभा जैसे शहरों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
हमले के बाद हूतियों का क्या कहना है?
हूतियों ने कहा कि यह हमला सऊदी अरब की हालिया एयर स्ट्राइक का जवाब है. कुछ दिन पहले सऊदी वायुसेना ने यमन में रडार सिस्टम, रनवे, हैंगर और हथियारों के डिपो को निशाना बनाया था. हूतियों का दावा है कि उनका ताजा हमला उसी कार्रवाई का पलटवार है.
सऊदी अरब की तेल सप्लाई को बड़ा झटका
लाल सागर के पेरिम द्वीप पर कब्जे और ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन पर हमले ने सऊदी अरब की तेल सप्लाई को बड़ा झटका दिया है. यह पाइपलाइन 1980 के दशक में होर्मुज के विकल्प के तौर पर बनाई गई थी. व्यापारियों का कहना है कि अगर पाइपलाइन लंबे समय तक बंद रही तो वैश्विक तेल आपूर्ति में 4 प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है. इसी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में 4 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
हूती ठिकानों पर बमबारी तेज
सऊदी और यमनी वायुसेना ने मोचा पोर्ट के आसपास हूती ठिकानों पर बमबारी तेज कर दी है. इसके बावजूद हूतियों ने पश्चिमी तट के बड़े हिस्से पर अपना कब्जा बनाए रखा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
सूत्रों के अनुसार, अमेरिका ने सऊदी अरब की सीधी सैन्य मदद की मांग को अब तक स्वीकार नहीं किया है. फिलहाल वॉशिंगटन केवल खुफिया जानकारी साझा कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हूतियों ने भी अमेरिका को इस संघर्ष से दूर रहने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें-BRICS की सफलता देख लाइन पर आया बांग्लादेश, अब भारत से रिश्ते सुधारने की कही बात
जेद्दा में अहम बैठक
सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने जेद्दा में अमेरिकी क्षेत्रीय कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने हालिया हमलों और सुरक्षा हालात पर चर्चा की.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

