Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इमरान खान को कई मामलों में जमानत मिलने के बाद लाहौर स्थित आवास पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

PTI ने खान के घर में प्रवेश करने का एक वीडियो जारी किया, जहां उनकी बहनें और परिवार के सदस्य उनका स्वागत करते और हालचाल पूछते दिख रहे हैं.

Imran khan

इमरान खान (फोटो- सोशल मीडिया)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस्लामाबाद में अधिकारियों के साथ लंबे समय तक चले गतिरोध के बाद शनिवार तड़के यहां अपने आवास पहुंचे. कई मामलों में जमानत मिलने के बावजूद सुरक्षा इंतजाम को लेकर उन्हें अदालत परिसर में ही रुकना पड़ा था. इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) ने शुक्रवार को खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में दो सप्ताह के लिए सुरक्षात्मक जमानत देते हुए सोमवार तक देश में कहीं भी दर्ज किसी भी मामले में उन्हें गिरफ्तार करने पर रोक लगा दी थी.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख को राहत

आईएचसी की तीन अलग-अलग पीठों ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 70-वर्षीय प्रमुख को राहत दी, जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत ले जाया गया था. देशद्रोह और हिंसा से संबंधित कई मामलों और अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में आईएचसी से जमानत मिलने के बाद लाहौर के लिए रवाना होने से पूर्व इस्लामाबाद पुलिस ने कथित तौर पर खान को तीन घंटे से अधिक समय तक सुरक्षा व्यवस्था के आधार पर अदालत में रोके रखा.

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अधिकारियों के साथ लंबे गतिरोध के बाद वह अदालत परिसर से बाहर आए. खान के यहां जमां पार्क स्थित आवास पहुंचने पर बड़ी संख्या में पीटीआई के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. उन्होंने खान के पक्ष में और सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के नेतृत्व वाले गठबंधन के खिलाफ नारे भी लगाए.

पीटीआई ने खान के घर में प्रवेश करने का एक वीडियो जारी किया, जहां उनकी बहनें और परिवार के अन्य सदस्य उनका स्वागत करते और हालचाल पूछते दिख रहे हैं. आम चुनाव की मांग पर अड़े खान देश भर में 120 से अधिक मामलों का सामना कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital