Bharat Express DD Free Dish

अफरीदी कबीले पर बड़ा दांव! इमरान खान ने K-P में क्यों बदला मुख्यमंत्री, सोहेल अफरीदी को कमान सौंपने के क्या हैं मायने?

Pakistan News: खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) अली अमीन गंडापुर ने अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने यह इस्तीफा इमरान खान के आदेश पर दिया है.

Pakistan News

Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की सीमा पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भयंकर झड़प हो रही है. दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है. इसी बीच खैबर पख्तूनख्वा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) अली अमीन गंडापुर ने अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने यह इस्तीफा इमरान खान के आदेश पर दिया है.

पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा इलाका भयंकर हिंसा की चपेट में है. आए दिन हो रहे बम विस्फोट और आतंकी घटनाओं ने पार्टी के अंदर मतभेद पैदा कर दिया है. जिसको देखते हुए गंडापुर ने अपना इस्तीफा गवर्नर फैसल करीम कुंडी को सौंप दिया. जिसे 11 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को गवर्नर ने स्वीकार कर लिया. जिसके बाद अली अमीन गंडापुर के खिलाफ सदन में लाये गए अविश्वास प्रस्ताव को भी वापस ले लिया गया है.

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इस संबंध में अली अमीन गंडापुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा कि मुख्यमंत्री का पद इमरान खान साहब की थी उनके आदेश पर लौटा रहा हूं. दरअसल गअली अमीन गंडापुर ने 11 अक्टूबर 2025 को ही अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंपा था.

वहीं इसकी पुष्टि करते हुए पीटीआई के महासचिव सलमान अक्रम राजा ने कहा कि, पीटीआई चीफ इमरान खान ने खैबर पख्तूनख्वा का नया मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को नियुक्त करने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें- डूरंड लाइन पर भयंकर जंग! अफगान सेना ने पाकिस्तानी चौकियों पर किया हमला, 12 सैनिक मारे गए

कौन हैं सोहेल अफरीदी?

खैबर जिले से ताल्लुक रखने वाले सोहेल अफरीदी PK-70 विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने हैं. वे इससे पहले उच्च शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के विशेष सहायक भी रह चुके हैं. खैबर पख्तूनख्वा में अफरीदी कबीला एक ताकतवर कबीले के रूप में पहचान रखता है. इलाके में बढ़ रहे आतंकी गतिविधियों और कमजोर होती सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर ही सोहेल अफरीदी को सूबे की कमान सौंपी गई है.

खैबर में खराब हो रहे हालात पर इमरान खान ने भी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि इस साल इलाके में रिकॉर्ड स्तर पर आतंकी घटनाएं हुई हैं. जिसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री बदलने पर मजबूर होना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read