खेल

ICC U-19 Women WC 2023: भारत के पास इतिहास रचने का मौका, कप्तान शेफाली के साथ इन चार खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी

ICC U-19 Women WC 2023: शेफाली वर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया अंडर-19 महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है. सेमीफाइनल में इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया. मैच की बात करें तो शेफाली वर्मा ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का मौका दिया.पार्श्वी चोपड़ा की शानदार गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड के लिए जार्जिया प्लीमर ने 35 और इसाबेला गेज ने 26 रन बनाए. इंडिया के लिए पार्श्वी चोपड़ा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके. इसके अलावा टीतास साधु, मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और अर्चना देवी को 1-1 विकेट मिले.

इंडिया ने 108 के लक्ष्य को 14.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर हासिल कर लिया. इंडिया के लिए श्वेता सेहरावत अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखा और 45 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 10 चौके निकले. सौम्या तिवारी ने 22, शेफाली वर्मा ने 10 और गौंगड़ी त्रिशा ने 5 रन बनाए. शानदार गेंदबाजी करने वाली पार्श्वी चोपड़ा प्लेयर ऑफ द मैच रहीं.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Women U19 WC: महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, अब इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के विजेता से मुकाबला

इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका

ICC पहली बार अंडर 19 क्रिकेट में T20 फॉर्मेट में महिला विश्व कप का आयोजन कर रही है. फाइनल में पहुंच चुकी इंडिया के पास टूर्नामेंट जीत कर पहली अंडर 19 टी 20 विश्व कप के विजेता टीम बनने और इतिहास रचने का मौका है. बता दें कि अंडर 19 में महिलाओं के लिए 50-50 विश्व कप की शुरुआत 1988 में हुई थी. इंडिया सबसे ज्यादा विश्व कप जीतने वाली टीम है. इंडिया 5 बार विजेता जबकि 3 बार विजेता रही है. मौजूदा चैंपियन भी इंडियन टीम ही है.

इन खिलाड़ियों पर दारोमदार

इंडियन टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार रहा है और शेफाली वर्मा की कप्तानी में टीम ने विजेता की तरह प्रदर्शन किया है. फाइनल तक पहुंचने के सफर में इंडिया ने साउथ अफ्रीका, यूएई और स्कॉटलैंड, श्रीलंका और सेमीफाइनल न्यूजीलैंड को हराया है. इस दौरान कप्तान शेफाली वर्मा, ओपनर श्वेता सेहरावत, गौंगड़ी त्रिशा , ऋचा घोष और पार्श्वी चोपड़ा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. इंडिया को पहली बार हो रहे अंडर 19 विश्व कप में चैंपियन बनाने की जिम्मदारी भी इन्हीं खिलाड़ियों पर है. फाइनल में इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड से होगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago