Bharat Express DD Free Dish

AI और सुपरकंप्यूटिंग पर बड़ा फैसला! स्लोवाकिया की यूनिवर्सिटी में AI चेयर स्थापित करेगा भारत, पीएम मोदी का हुआ राजकीय सम्मान

Narendra Modi Slovakia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचने पर वहां के प्रधानमंत्री Robert Fico ने ऐतिहासिक ब्रातिस्लावा कैसल में गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच व्यापार और निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल नवाचार, शिक्षा, संस्कृति तथा कुशल मानव संसाधन की आवाजाही जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई.

Narendra Modi Slovakia Visit

Narendra Modi Slovakia Visit

Narendra Modi Slovakia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचने पर वहां के प्रधानमंत्री Robert Fico ने ऐतिहासिक ब्रातिस्लावा कैसल में गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को औपचारिक राजकीय सम्मान भी प्रदान किया गया.

दोनों नेताओं के बीच पहले सीमित स्तर पर और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तर की विस्तृत वार्ता हुई. बातचीत के दौरान भारत और स्लोवाकिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को “व्यापक साझेदारी” (Comprehensive Partnership) के स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया. यह कदम दोनों देशों के बीच वर्षों से चले आ रहे मित्रतापूर्ण संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

निवेश और व्यापार पर विस्तार से चर्चा

वार्ता में व्यापार और निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल नवाचार, शिक्षा, संस्कृति तथा कुशल मानव संसाधन की आवाजाही जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके अलावा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सुपरकंप्यूटिंग और अन्य उभरती तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के प्रति एकजुटता और समर्थन व्यक्त करने के लिए स्लोवाकिया सरकार का आभार जताया. दोनों नेताओं ने आतंकवाद के सभी स्वरूपों के खिलाफ मिलकर लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों देशों के नेताओं के बीच विचारों का आदान-प्रदान हुआ. उन्होंने बहुपक्षवाद को मजबूत करने और वैश्विक संस्थाओं में आवश्यक सुधारों के समर्थन पर सहमति व्यक्त की.

मुक्त व्यापार समझौते पर भी हुई बात

भारत और यूरोपीय संघ के बीच हाल ही में हुई प्रगति का स्वागत करते हुए दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और संयुक्त व्यापक रणनीतिक एजेंडा को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. उनका मानना है कि इससे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलेगी.

बैठक के बाद डिजिटल प्रौद्योगिकी, श्रम प्रवासन, उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान तथा ऑडियो-विजुअल निर्माण के क्षेत्र में सहयोग से जुड़े कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया. रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक आशय पत्र (Letter of Intent) पर भी सहमति बनी.

एआई को लेकर हो सकती है बड़ी डील

एक महत्वपूर्ण घोषणा के तहत यह तय किया गया कि भारत, Technical University of Kosice में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र की पहली चेयर स्थापित करने में सहयोग करेगा. इससे दोनों देशों के बीच शिक्षा और अनुसंधान संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.

वार्ता के बाद प्रधानमंत्री फिको ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में भोज का आयोजन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्लोवाकियाई समकक्ष को सुविधाजनक समय पर भारत आने का निमंत्रण भी दिया.

ये भी पढ़ें- भारतीय सेना से मिटेगी ब्रिटिश छाप! हटेगी तलवार और पाउच बेल्ट, अधिकारी पहन सकेंगे बंडी जैकेट, मूंछों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

यह यात्रा भारत और स्लोवाकिया के बीच सहयोग के नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है, जिससे दोनों देशों के राजनीतिक, आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक संबंधों को भविष्य में और अधिक मजबूती मिलने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read