Australia Racist Attack: ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर भारतीयों के साथ नस्लीय आधार पर मारपीट का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी पीड़ित के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं. अधमरा करने के बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो जाते हैं. यह घटना ऑस्ट्रेलिया के एडीलेड की है. जहां कार पार्किंग के दौरान भारतीय के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया.
ऑस्ट्रेलियन अखबार ऑस्ट्रेलियन टुडे ने बताया है कि, भारत के चरणप्रीत सिंह अपनी पत्नी के साथ घूमने के लिए निकले थे. जब वो एडीलेड के किंटोर एवेन्यू पहुंचे तभी उनपर भारतीय होने की वजह से कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस दौरान आरोपी उन्हें गालियां भी दे रहे थे.
✨Indian #student Charanpreet Singh brutally #attacked in Adelaide by 5 men shouting #racial slurs. 🚨Hospitalised after unprovoked #assault near #Kintore Ave. 👮Police took statements but no charges yet. 🆘#TheIndianSun
🔗 https://t.co/BXZQ93X6Vy pic.twitter.com/tO5ExzWNpf
— The Indian Sun (@The_Indian_Sun) July 19, 2025
आरोपियों ने बिना बात को लेकर की मारपीट
वहीं मामला सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलियन पुलिस भी एक्टिव हो गई. चरणप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने बिना किसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट की. इस दौरान आरोपी उनपर नस्लीय टिप्पणी भी कर रहे थे.
बोल रहे थे- ‘भाड़ में जाओ इंडियन’
चरणप्रीत सिंह ने बताया कि, वो कह रहे थे भाड़ में जाओ इंडियन और इसके बाद उन्होंने मुझे थप्पड़ों और घूंसों से मारा. मैंने भी उनको मारने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुझे इतना मारा कि मैं बेहोश हो गया.
चरणप्रीत सिंह ने कहा कि, ये चीजें जब होती हैं तो लगता है कि अपने देश चले जाएं. आप अपने आपको बदल सकते हैं लेकिन अपने शरीर के कलर को कैसे बदलेंगे.
वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल
चरणप्रीत सिंह के साथ मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दिख रहा है कि 5 आरोपी चरणप्रीत सिंह के साथ मारपीट कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि सभी आरोपी उनके पेट और मुंह पर लात-घूंसे मारते दिख रहे हैं. वहीं उनकी पत्नी इस मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड करती दिखीं.
इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसकी उम्र 20 साल है. पुलिस ने बताया कि जब हमें मामले की सूचना मिली तब हम तत्काल वहां के लिए निकले. लेकिन जब हम वहां पहुंचे तो वो बेहोश पड़ा हुआ था. जिसे अस्पताल लेकर जाया गया.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

